‘बिग बॉस” जीतने के लिए सलमान से दोस्ती नहीं आएगी काम : विकास भल्ला

मुंबई : गायक एवं अभिनेता विकास भल्ला का मानना है कि सलमान के साथ उनकी अच्छी दोस्ती ‘बिग बॉस’ जीतने में उनके काम नहीं आएगी. विकास ने कहा कि सलमान एक निष्पक्ष मेजबान हैं. विकास इस टीवी श्रृंखला के नौंवे संस्करण का हिस्सा हैं. उन्होंने उम्मीद है कि यह शो उनके पहले गाने ‘है धुआं […]
मुंबई : गायक एवं अभिनेता विकास भल्ला का मानना है कि सलमान के साथ उनकी अच्छी दोस्ती ‘बिग बॉस’ जीतने में उनके काम नहीं आएगी. विकास ने कहा कि सलमान एक निष्पक्ष मेजबान हैं. विकास इस टीवी श्रृंखला के नौंवे संस्करण का हिस्सा हैं. उन्होंने उम्मीद है कि यह शो उनके पहले गाने ‘है धुआं है धुआं’ जैसा ही लोकप्रिय होगा.
‘बिग बॉस’ के घर में जाने से पहले विकास ने कहा, ‘ मुझे नहीं लगता की सलमान के साथ मेरी दोस्ती का असर शो के नतीजों पर पडेगा. यह एक निष्पक्ष शो है और सलमान एक निष्पक्ष मेजबान.’ 42 वर्षीय ‘उतरन’ अभिनेता कई टीवी कार्यक्रम और फिल्मों में काम कर चुके हैं.
उन्होंने सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त अभिनीत ‘पो-पो’ गाना भी गाया है. ये पहला मौका नहीं है जब विकास किसी रिएलिटी शो में हिस्सा ले रहे हैं. इससे पहले वह ‘स्टार या रॉकस्टार’ और ‘फियर फैक्टर’ जैसे रिएलिटी शो में शिरकत कर चुके हैं. सलमान खान की ‘जय हो’ में भी विकास एक छोटा किरदार निभाते दिखे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










