ePaper

ये हैं ''बिग बॉस 9'' की हॉट जोडियां, देखें तस्‍वीरें

Updated at : 12 Oct 2015 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
ये हैं ''बिग बॉस 9'' की हॉट जोडियां, देखें तस्‍वीरें

बहुचर्चित टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस-9’ की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. घर में 14 प्रतिभागी प्रवेश कर चुके हैं और वे आनेवाले 3 महीने तक इसी घर में कैद रहेंगे और बिग बॉस के कहे अनुसार कई टास्‍क पूरे करेंगे. सलमान खान ही इस सीजन को भी होस्‍ट कर रहे हैं. ‘बिग बॉस’ के […]

विज्ञापन

बहुचर्चित टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस-9’ की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. घर में 14 प्रतिभागी प्रवेश कर चुके हैं और वे आनेवाले 3 महीने तक इसी घर में कैद रहेंगे और बिग बॉस के कहे अनुसार कई टास्‍क पूरे करेंगे. सलमान खान ही इस सीजन को भी होस्‍ट कर रहे हैं. ‘बिग बॉस’ के आलीशान घर को ‘डबल ट्रबल’ थीम के अनुसार ही बनाया गया है. सलमान लगातार छठवीं बार इस शो को होस्‍ट करने जा रहे हैं. इस बार प्रतिभागियों को दो-दो की जोडियों में बांटा गया है. जानें कौन सी जोड़ी है धमाकेदार.(सभी तसवीरें बिग बॉस के फेसबुक पेज से ली गई है)

1. दिगंगना सूर्यवंशी और रूपल त्यागी

undefined

बिग बॉस के घर में प्रवेश करनेवाली पहली जोड़ी दिगंगना सूर्यवंशी और रूपल त्यागी की बनी. दिगंगना टीवी सीरियल ‘एक वीर की अरदास वीरा’ और रूपल त्यागी ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ में लीड रोल निभा चुकीं हैं.

2. अमन वर्मा और किश्वर मर्चेंट

undefined

‘बिग बॉस’ की दूसरी जोड़ी टीवी का जाना पहचाना नाम अमन वर्मा और किश्वर मर्चेंट की बनाई गई है. अमन वर्मा पर 2005 में कास्टिंग काउच का आरोप लग चुका है वहीं किश्‍वर ने अपने निगेटिव रोल से छोटे पर्दे पर कमाल किया है.

3. विकास भल्‍ला और युविका चौधरी

undefined

फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से सुर्खियां बटोर चुकी अभिनेत्री युविका चौधरी की जोड़ी अभिनेता और गायक विकास भल्ला के साथ बनी है. विकास भल्ला एक सफल टीवी कलाकारों में शुमार किये जाते हैं. वे प्रेम चोपडा़ के दामाद हैं. वे अपने हॉट और डैशिंग पर्सनैलिटी के साथ बिग बॉस के घर में इंट्री कर चुके हैं.

4. रोशेल मारिया राव और प्रिंस नरूला

undefined

रोशेल मारिया राव की जोड़ी ‘एमटीवी रोडीज’ के विनर प्रिंस नरूला के साथ बनाई गई है. जानीमानी भारतीय मॉडल और एंकर रोशेल राव को 3 साल पहले ‘फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल’ के खिताब से नवाज़ा जा चुका है. प्रिंस नरूला अपने गुस्‍से की वजह से भी काफी पॉपुलर हैं.

5. कीथ और मंदाना कारिमी

undefined

मारिया के ब्वॉयफ्रेंड कीथ को मंदाना कारिमी के साथ घर में भेजा गया है. ‘बिग बॉस’ एकबार फिर एक विदेशी मेहमान की इंट्री हुई है. मंदाना करीमी हाल ही में फिल्म ‘भाग जॉनी’ में अपने बेहतरीन डांस की वजह से चर्चे में रही थी.

6. अंकित गेरा और अरविंद वेगड़ा

undefined

टीवी एक्टर अंकित गेरा को सिंगर अरविंद वेगड़ा का जोड़ीदार बनाया गया है. गुजराती गायक अरविंद वागेड़ा भी ‘बिग बॉस’ के घर में इंट्री कर चुके हैं. वे अपने फ्यूजन संगीत, गरबा, डांडिया की वजह से जाने जाते हैं. अंकित छोटे पर्दे के सीरीयल ‘सपने सुहाने लड़कपन’ में नजर आये थे.

7. सुयश राय और रिमी सेन

undefined

चर्चित टीवी सीरियल ‘क्या हुआ तेरा वादा’, ‘कैसा ये इश्क है अजब सा रिस्क है’ से सुर्खियां बटोरने वाले युवा कलाकर सुयश राय बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन के साथ बनाई गई है. रिमी ने ‘धूम’ और ‘हंगामा’ जैसी फिल्‍मों में काम किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola