बीमार फिल्मकार कल्पना लाजमी के मदद के लिए आमिर खान, रोहित शेट्टी ने बढ़ाये हाथ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई: हिन्दी फिल्म अभिनेता आमिर खान और निर्देशक रोहित शेट्टी बीमार फिल्मकार कल्पना लाजमी की वित्तीय मदद करने के लिए आगे आए हैं. प्रसिद्ध फिल्मकार के गुर्दे में एक घातक ट्यूमर है.रुदाली और दमन जैसी ऑफ-बीट एवं महिला केंद्रित फिल्मों के लिए जानी जाने वालीं कल्पना के दायें गुर्दे में ट्यूमर है और बीमारी के […]
विज्ञापन
मुंबई: हिन्दी फिल्म अभिनेता आमिर खान और निर्देशक रोहित शेट्टी बीमार फिल्मकार कल्पना लाजमी की वित्तीय मदद करने के लिए आगे आए हैं. प्रसिद्ध फिल्मकार के गुर्दे में एक घातक ट्यूमर है.रुदाली और दमन जैसी ऑफ-बीट एवं महिला केंद्रित फिल्मों के लिए जानी जाने वालीं कल्पना के दायें गुर्दे में ट्यूमर है और बीमारी के बाद से वह वित्तीय संकट से गुजर रही हैं.
फिल्मकार अशोक पंडित ने कहा कि उन्हें जब कल्पना की हालत के बारे में पता चला तो उन्होंने आमिर और रोहित से इसके बारे में बात की.पंडित ने कहा, मैं भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संघ से जुडा हुआ हूं और हम जब भी जरुरी होता है वित्तीय मदद के लिए अभिनेताओं एवं निर्देशकों से संपर्क करते हैं. मुझे जब उनके स्वास्थ्य के बारे में पता चला तो मैंने आमिर खान और रोहित शेट्टी से बात की.
किरण (किरण राव) फिल्मकार और आमिर की पत्नी उनसे मिलीं और छह लाख रपए दिये. उन्होंने कहा, रोहित शेट्टी ने दो लाख रुपए दिए 24 घंटे के अंदर उन्होंने उनकी मदद की. यह उनकी अच्छाई है…अगर जरुरत पड़ी तो हम कुछ महीने बाद और लोगों से बात करेंगे. कल्पना का शहर के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पाल में इलाज किया जा रहा है. उनका हर हफ्ते तीन बार डायलिसिस होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










