तसवीरों में पहली बार प्रेग्नेंट नजर आयी रानी मुखर्जी
Updated at : 13 Sep 2015 3:47 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : पिछले साल फिल्म निर्माता आदित्य चोपडा के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाली अभिनेत्री रानी मुखर्जी पहली बार गर्भवती नजर आयी हैं.हालिया तसवीरों में वो गर्भवती दिखी . रानी और आदित्य चोपडा ने 21 अप्रैल 2014 को इटली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी. रानी मुखर्जी (37) की यह पहली शादी […]
विज्ञापन
मुंबई : पिछले साल फिल्म निर्माता आदित्य चोपडा के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाली अभिनेत्री रानी मुखर्जी पहली बार गर्भवती नजर आयी हैं.हालिया तसवीरों में वो गर्भवती दिखी . रानी और आदित्य चोपडा ने 21 अप्रैल 2014 को इटली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी.
रानी मुखर्जी (37) की यह पहली शादी है जबकि अपने अंतर्मुखी स्वभाव के लिए जाने जाने वाले आदित्य (44) की यह दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने पायल खन्ना से शादी की थी और 2009 में उनका तलाक हो गया था.
16 साल के अपने कैरियर के दौरान रानी ने साथिया, हम-तुम, वीर -जारा, बंटी और बबली, ब्लैक और नो वन किल्ड जेसिका सहित कई हिट फिल्मों में काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




