तो क्या डबल फीस लेकर ”बिग बॉस 9” को होस्ट करेंगे सलमान ? देखें वीडियो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ को होस्ट कर सकते हैं लेकिन इसके लिए वे दोगुनी राशि लेंगे. जी हां खबरों के अनुसार सलमान डबल फीस के साथ इस शो की मेजबानी कर सकते हैं. शो के निर्माता पूरी कोशिश कर रहे है कि सलमान इस शो को होस्ट करने के […]
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ को होस्ट कर सकते हैं लेकिन इसके लिए वे दोगुनी राशि लेंगे. जी हां खबरों के अनुसार सलमान डबल फीस के साथ इस शो की मेजबानी कर सकते हैं. शो के निर्माता पूरी कोशिश कर रहे है कि सलमान इस शो को होस्ट करने के लिए समय निकालें.
सलमान ने पिछले सीजन के आखिरी दिनों में शो को अलविदा कह दिया था जिसके बाद शो को फराह खान ने होस्ट किया. लेकिन शो की टीआरपी लगातार गिरने लगी. सलमान ने शो को छोड़ने को कारण कान्ट्रैक्ट का पूरा होना बताया था. अब सलमान कर पॉपुलैरिटी किसी से छुपी नहीं है. कई ऐसे भी दर्शक हैं जो सलमान की वजह से शो को देखते हैं.
हाल ही में सलमान फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में नजर आये थे. इस साल के आखिर में वे ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आयेंगे. फिलहाल वे इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. वहीं वो अगले साल रिलीज होनेवाली फिल्म ‘सुल्तान’ में भी दिखाई देंगे. इस फिल्म के लिए वो अपना वजन भी बढा रहे हैं. अब सलमान इस शो को हां कहेंगे या ना वो जो वक्त आने पर ही पता चल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










