प्रख्यात मराठी रंगमंच कलाकार भालचंद्र पेंधरकर का निधन

मुंबई : प्रख्यात मराठी रंगमंच अभिनेता, गायक और नाटक निर्माता भालचंद्र पेंधरकर का आज यहां एक निजी अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 94 साल के थे. भालचंद्र्र का जन्म आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में 25 नवंबर 1921 को हुआ था. लोग उन्हें प्यार से अन्ना बुलाते थे. नाटक ‘दुरीतांचे तिमिर […]
मुंबई : प्रख्यात मराठी रंगमंच अभिनेता, गायक और नाटक निर्माता भालचंद्र पेंधरकर का आज यहां एक निजी अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 94 साल के थे.
भालचंद्र्र का जन्म आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में 25 नवंबर 1921 को हुआ था. लोग उन्हें प्यार से अन्ना बुलाते थे. नाटक ‘दुरीतांचे तिमिर जावो’ में उनके अभिनय को लोगों ने बहुत सराहा. उन्हें बाल गंधर्व पुरस्कार और विष्णुदास भावे पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.
उन्हें 2004 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा गया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पेंधरकर ने मराठी रंगमंच के विकास में महान योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




