पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने मांगी माफी

लंदन : पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक निर्वस्त्र तस्वीर अपलोड करने के लिए माफी मांगी है. कॉन्टैक्टम्यूजिक की खबर के अनुसार ‘बेबी’ गाने के गायक ने अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वह एक नाव पर निर्वस्त्र अवस्था में खडे दिखाई दे रहे थे. उन्होंने फोटो को हटाते हुए कहा […]
लंदन : पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक निर्वस्त्र तस्वीर अपलोड करने के लिए माफी मांगी है. कॉन्टैक्टम्यूजिक की खबर के अनुसार ‘बेबी’ गाने के गायक ने अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वह एक नाव पर निर्वस्त्र अवस्था में खडे दिखाई दे रहे थे.
उन्होंने फोटो को हटाते हुए कहा कि यह उनके कुछ छोटे उम्र के फॉलोअर्स के लिए ठीक नहीं है. बीबर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ‘ मैंने इंस्टाग्राम से अपनी फोटो इसलिए नहीं हटाई कि मैं इसे बूरा मानता हूं बल्कि मुझे जान पहचान के एक व्यक्ति की बेटी फॉलो करती है और वह यह फोटो देखकर बहुत शर्मिंदा हो गयी थी और मैंने इस पहलू के बारे में नहीं सोचा था. मुझे बुरा लगा क्योंकि उसे बुरा लगा.’
उन्होंने लिखा, ‘ जिस किसी को भी मैंने नाराज किया है उन सभी से माफी चाहता हूं.’ यह तस्वीर मजाक के रुप में साफ मन से अपलोड की गई थी लेकिन इस बात की खबर नहीं थी कि छोटे बच्चे मुझे फॉलो कर रहे हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










