स्‍मॉल स्‍क्रीन पर गोविंदा आला रे आला...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2015 12:30 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड स्‍टार गोविंदा के फैन्‍स के लिए अच्‍छी खबर है. एक बार फिर से बॉलीवुड का राजू पर्दे पर नजर आने वाले हैं. लेकि‍न इस बार गोविंदा एक्टिंग करते हुए नहीं बल्कि एक रियलिटी शो को जज करते दिखने वाले हैं. करीब 14 सालों तक टीवी से दूर रहे गोविंदा ने अब फिर से उसी […]

विज्ञापन
बॉलीवुड स्‍टार गोविंदा के फैन्‍स के लिए अच्‍छी खबर है. एक बार फिर से बॉलीवुड का राजू पर्दे पर नजर आने वाले हैं. लेकि‍न इस बार गोविंदा एक्टिंग करते हुए नहीं बल्कि एक रियलिटी शो को जज करते दिखने वाले हैं.
करीब 14 सालों तक टीवी से दूर रहे गोविंदा ने अब फिर से उसी जोश के साथ काम करने का मन बना लिया है. इससे पहले साल 2001 में गोविंदा ने एक रिलिटी शो ‘जीतो छप्‍पड़ फाड़ के’ होस्‍ट किया था.
उसके बाद से उन्‍होंने टीवी से दूरी बना ली थी. गोविंदा जीटी वी पर प्रसारित होने वाले शो ‘डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स’ को जज करेंगे. इस शो में उनके साथ कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और गीता कपूर भी होंगे.
शो के बारे में बताते हुए गोविंदा ने कहा कि ‘यह शो मम्‍मी लोगों को शो है. जो किसी भी परिवार की नींव होती हैं. उनके साथ आगाज करके अच्‍छा लगेगा.’
छोटे पर्दे पर अपनी दूसरी पारी की शुरुआत के बारे मेंउन्‍होंने बताया कि पिछले कुछ समय से मैं बहुत चूजी हो गया था. बहुत सोंच समझकर काम करता था. लेकिन अब जो भी काम आएगा मैं उसे बेहतर तरीके से करने की कोशिश करुंगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola