ePaper

जानिए आखिर कहां खर्च हो गये ''KBC'' में सुशील के जीते हुए 5 करोड़...

Updated at : 06 Feb 2015 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
जानिए आखिर कहां खर्च हो गये ''KBC'' में सुशील के जीते हुए 5 करोड़...

नयी दिल्ली : महानायक अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोडपति में नायक रह चुके बिहार के सुशील कुमार एक बार फिर चर्चा में आ गये हैं. इस बार वे पैसे जीतने नहीं बल्कि पैसे की कमी के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल वर्ष 2011 में केबीसी के पांचवे सीजन में पांच करोड़ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : महानायक अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोडपति में नायक रह चुके बिहार के सुशील कुमार एक बार फिर चर्चा में आ गये हैं. इस बार वे पैसे जीतने नहीं बल्कि पैसे की कमी के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल वर्ष 2011 में केबीसी के पांचवे सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतनेवाले मोतिहारी निवासी सुशील कुमार के पैसे खत्म हो चुके हैं.

अब उनके पास कोई नौकरी भी नहीं है. उनकी हालत खस्ता हो गयी है. एनबीटी के हवाले से मिली खबर के अनुसार कुछ समय के लिए मोतिहारी में कम्प्यूटर ऑपरेटर रह चुके सुशील कुमार इन दिनों बेरोजगार हैं. केबीसी जीतने के बाद उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से ब्रांड अंबेसडर बनने का आमंत्रण मिला था. लेकिन अब उनकी हालत खराब है. केबीसी में जीत के बाद सुशील कुमार ने कहा कि वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारियों के लिए दिल्ली जाना चाहते थे. वहां उनका कोचिंग करने का इरादा था. लेकिन यह सपना भी उनका अधूरा रह गया है.

क्या हुआ जीत का पैसा

केबीसी में जीते पांच करोड़ रुपये में इनकम टैक्स कटने के बाद 3.6 करोड़ रुपये मिले. कुछ पैसा सुशील ने जर्जर पुश्तैनी मकान को बनाने और कुछ भाइयों के बिजनेस खड़ा करने में लगा दिया. कुछ पैसा बैंक में है. इसके ब्याज से परिवार का खर्च चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola