ePaper

''बिग बॉस'' जीतने के बाद अब गौतम बॉलीवुड में करना चाहते हैं इंट्री

Updated at : 02 Feb 2015 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
''बिग बॉस'' जीतने के बाद अब गौतम बॉलीवुड में करना चाहते हैं इंट्री

मुंबई : चर्चित टीवी रिऐलिटी शो बिग बॉस – 8 के विनर गौतम गुलाटी की नजर बॉलीवुड पर है. रिऐलिटी शो जीतने के बाद उन्होंने कहा कि अब वह टेलिविजन के बजाए फिल्मों में अभिनय पर अधिक ध्यान देंगे. उन्होंने ट्विटर पर अपने फैंस को संबोधित कर ते हुए लिखा है कि मैं आपके पास […]

विज्ञापन

मुंबई : चर्चित टीवी रिऐलिटी शो बिग बॉस – 8 के विनर गौतम गुलाटी की नजर बॉलीवुड पर है. रिऐलिटी शो जीतने के बाद उन्होंने कहा कि अब वह टेलिविजन के बजाए फिल्मों में अभिनय पर अधिक ध्यान देंगे. उन्होंने ट्विटर पर अपने फैंस को संबोधित कर ते हुए लिखा है कि मैं आपके पास तो नहीं पहुंच सकता लेकिन ट्विटर के माध्‍यम से मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं.

गौरतलब है कि गौतम टेलीविजन के चर्चित धारावाहिक दीया और बाती में काम कर चुके हैं. इस शो में मुकाबला करिश्मा तन्ना, गौतम गुलाटी और प्रीतम के बीच था. अली और डिंपी घर से बाहर हो गये थे. गौतम हमेशा सुर्खी में रहे. उन्होंने कभी अपने गुस्से के लिए सुर्खियां बटोरी तो कभी सच का साथ देने के लिए. शो की होस्ट फराह खान उन्हें गुल्लू के नाम से पुकारती थीं.

विजेता के रूप में उन्हें 50 लाख रुपये और एक कार ईनाम में मिली. जबकि फर्स्ट रनर अप करिश्मा तन्ना रहीं. गौतम जीतने के बाद कहा कि बिग बॉस शो जीतना मेरी जीवन का सबसे बड़ा पल है. जब शो शुरू हुआ था. मैंने उस समय सोचा था कि मैं शो में आखिर तक रहूंगा लेकिन शो जीतने की मैंने कभी नहीं सोचाथा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola