ऑस्कर विजेता जेनिफर लॉरेंस मेरा शो पसंद करती हैं: किम करदाशियां

लॉस एंजिलिस : रियेलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां का कहना है कि ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस उनके शो ‘कीपिंग अप विद द करदाशियन्स’ की प्रशंसक रही हैं. उनका कहना है कि वे इस शो को पसंद करती हैं. यूएस मैगनीज की खबर के अुनसार 34 वर्षीया किम ने कहा है कि,’ जेनिफर […]
लॉस एंजिलिस : रियेलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां का कहना है कि ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस उनके शो ‘कीपिंग अप विद द करदाशियन्स’ की प्रशंसक रही हैं. उनका कहना है कि वे इस शो को पसंद करती हैं.
यूएस मैगनीज की खबर के अुनसार 34 वर्षीया किम ने कहा है कि,’ जेनिफर ने मुझे बताया कि वह उन रियलिटी सेल्फीज को देखना पसंद करती हैं, जो करदाशियां – जेनर के परिवार के निजी एवं व्यावसायिक जीवन पर केंद्रित होती हैं.
जेनिफर के साथ अपनी हालिया मुलाकात का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं न्यूयॉर्क में थी और जेनिफर लॉरेंस के पास दौड़कर गयी. हमने ‘हाय’ कहा और एलिवेटर में चले गए. जब एलिवेटर के दरवाजे बंद हो रहे थे, वह लॉबी में चिल्लाईं, ‘मैं आपके शो को पसंद करती हूं.’ हम बडे जोर-जोर से हंस रहे थे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










