मैं किसी को डेट नहीं कर रहा हूं : राहुल महाजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2015 6:25 PM
मुंबई : रियलिटी टीवी स्टार राहुल महाजन ने मॉडल अपर्णा जोशी के साथ डेटिंग करने की खबरों का यह कहते हुए खंडन किया है कि वर्तमान में वह सिंगल हैं. ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ की सह प्रतियोगी संभावना सेठ ने यह दावा किया था. संभावना ने रियलिटी शो के हाल ही के एक एपिसोड में […]
मुंबई : रियलिटी टीवी स्टार राहुल महाजन ने मॉडल अपर्णा जोशी के साथ डेटिंग करने की खबरों का यह कहते हुए खंडन किया है कि वर्तमान में वह सिंगल हैं. ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ की सह प्रतियोगी संभावना सेठ ने यह दावा किया था.
संभावना ने रियलिटी शो के हाल ही के एक एपिसोड में दावा किया था कि राहुल मुंबई की इस मॉडल के साथ डेटिंग कर रहे थे. राहुल को अपनी दूसरी पत्नी डिंपी से अलग हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है.
राहुल ने कहा, मैं नहीं जानता कि उन्होंने (संभावना) ने ऐसा क्यों कहा. उन्हें एक राष्ट्रीय टीवी पर इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए थी. इस तरह के आधारहीन बयान अनावश्यक रुप से एक लड़की का नाम बदनाम करते हैं. मैं किसी को डेट नहीं कर रहा हूं. वर्तमान में मैं सिंगल हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










