''बिग बॉस हल्ला बोल'' से बाहर हुईं महक चहल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2015 8:24 AM
मुंबई : माडल और अभिनेत्री महक चहल आज लोकप्रिय रीयल्टी शो ‘‘बिग बास-हल्ला बोल’’ से बाहर हो गयीं. वह एजाज खान और सना खान के बाद बाहर होने वाली तीसरी प्रतिभागी हैं. उन्होंने कहा कि बाहर होने से वह निराश नहीं हैं. वह बिग बॉस के घर में सिर्फ ढाई हफ्ते रहीं. उन्होंने कहा, ‘‘ […]
मुंबई : माडल और अभिनेत्री महक चहल आज लोकप्रिय रीयल्टी शो ‘‘बिग बास-हल्ला बोल’’ से बाहर हो गयीं. वह एजाज खान और सना खान के बाद बाहर होने वाली तीसरी प्रतिभागी हैं. उन्होंने कहा कि बाहर होने से वह निराश नहीं हैं. वह बिग बॉस के घर में सिर्फ ढाई हफ्ते रहीं.
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं तनिक भी निराश नहीं हूं. वोटिंग लाइन सिर्फ एक दिन के लिए खुली थी.’’
गौरतलब है कि उनके एलिमिनेशन की खबरें पहले ही आ रही थी. ‘बिग बॉस 8’ में बतौर चैलेंजर बनकर उन्होंने एंट्री की थी. बताया जा रहा है कि एलिमिनेशन की वजह उनको सबसे कम मिलना है जिसके कयास पहले से ही लगाये जा रहे थे.
चैलेंजर्स के बीच महक सबसे कमजोर दावेदार रही है. अली के साथ उसकी लड़ाई, सना और संभावना के साथ बहस के बावजूद वह अपने प्रशंसकों से प्यार नहीं जीत सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










