''ये है मोहब्बतें'' के सेट पर लगी आग, सभी सुरक्षित

एकता कपूर का बहुचर्चित सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ का सेट जलकर खाक हो गया. मुंबई स्थित इस स्टूडियो में शुक्रवार रात अचानक भीषण आग लग गई थी. चांदीवली में ‘क्लिक निक्सन स्टूडियो’ टीवी सीरियलों की शूटिंग के लिए इस्तेमाल होता है. इस स्टूडियो में एकता कपूर के सीरियल के करीब 10 सेट हैं. इसमें मशहूर […]
एकता कपूर का बहुचर्चित सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ का सेट जलकर खाक हो गया. मुंबई स्थित इस स्टूडियो में शुक्रवार रात अचानक भीषण आग लग गई थी. चांदीवली में ‘क्लिक निक्सन स्टूडियो’ टीवी सीरियलों की शूटिंग के लिए इस्तेमाल होता है. इस स्टूडियो में एकता कपूर के सीरियल के करीब 10 सेट हैं. इसमें मशहूर सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ का सेट भी सजा था. लेकिन किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
वहीं सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के सेट को भी नुकसान की खबर है. सूत्रों के अनुसार करीब रात साढ़े 8 बजे लगी आग स्टूडियो के गोदाम से शुरू हुई. स्टूडियो में आग की खबर मिलने के बाद दमकल की 8 गाड़ियां और 2 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे. करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. वहीं अंदाज यह लगाया जा रहा है कि शायद स्टूडियो के पास फोड़े गए पटाखों से आग लग गई होगी.
शो में लीड रोल निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी ने ट्वीटर पर लिखा कि, ‘‘कलाकारों और क्रू सदस्यों सहित सभी सुरक्षित हैं.’ यह शो एक पारिवारिक शो है और दर्शक इस शो को बेहद पसंद करते है. शो एक पंजाबी और गुजराती फैमिली पर आधारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




