”ये है मोहब्बतें” की भल्ला हाउस में लगी आग

निर्माता निर्देशक एकता कपूर के स्टूडियो में एक टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ की सूटिंग के दौरान आग लग गयी है. यह आग एकता के मुंबई केचांदीवली स्थित स्टूडियो क्लिक निक्सन में लगी. स्टूडियों में लगी आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में पूरा सेट जलकर राख हो गया. हलांकि इसके वजह से […]
निर्माता निर्देशक एकता कपूर के स्टूडियो में एक टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ की सूटिंग के दौरान आग लग गयी है. यह आग एकता के मुंबई केचांदीवली स्थित स्टूडियो क्लिक निक्सन में लगी. स्टूडियों में लगी आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में पूरा सेट जलकर राख हो गया. हलांकि इसके वजह से अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.
आग रात के करीब 10 बजे लगी के आसपास लगी. दमकल की 8 गाडियों ने मौके पर पहुंच कर आग को काबु में कर लिया लेकिन तबतक स्टूडियो काफी हद तक जल चुका था. टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ की अदाकारा दिव्यांका ने बाद में आग के बारे में जानकारी देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर बताया कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है.
#Divyanka – everyone including the artists and the crew members are safe. http://t.co/fqsiO9f76X
— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) October 24, 2014
स्टूडियों में आग लगने की सही वजह का पता नहीं लग पाया है. लेकिन कहा जा रहा है कि यह इमारत की छत पर जलाए जा रहे पटाखों के कारण आग लगी है. बता दें कि एकता कपूर के इसी स्टूडियो में चर्चित टेलीविजन शो ‘पवित्र रिश्ता’ और ‘कुमकुम भाग्य’ की भी सूटिंग होती है. इस आग की वजह से ‘ये है मोहब्बतें’ का भल्ला हाउस पूरी तरह से जल कर खाक हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










