ePaper

टिक-टॉक से फेमस होकर पटना पहुंचीं चिंकी-मिंकी सिस्टर्स, कही ये बात

Updated at : 09 Feb 2020 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
टिक-टॉक से फेमस होकर पटना पहुंचीं चिंकी-मिंकी सिस्टर्स, कही ये बात

टिक-टॉक से फेमस होकर कपिल शर्मा कॉमेडी शो तक पहुंचीं दो जुड़वां बहनें ‘चिंकी-मिंकी’ शनिवार को पटना में थीं. आपको याद होगा कि कपिल शर्मा के शो के दौरान इन दोनों ने ‘पिया पिया ओ पिया’ गाने पर डांस करते हुए एंट्री ली थी. कपिल ने इन दोनों को दर्शकों से मिलवाते हुए कहा था […]

विज्ञापन

टिक-टॉक से फेमस होकर कपिल शर्मा कॉमेडी शो तक पहुंचीं दो जुड़वां बहनें ‘चिंकी-मिंकी’ शनिवार को पटना में थीं. आपको याद होगा कि कपिल शर्मा के शो के दौरान इन दोनों ने ‘पिया पिया ओ पिया’ गाने पर डांस करते हुए एंट्री ली थी. कपिल ने इन दोनों को दर्शकों से मिलवाते हुए कहा था कि यह उनकी नयी पड़ोसी हैं. इन दोनों के ‘टिक-टॉक’ पर करीब एक मिलियन फॉलोअर्स हैं. अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर चिंकी-मिंकी ने प्रभात खबर से बातचीत के दौरान कई बातें शेयर कीं. पेश है चिंकी-मिंकी से हुई बातचीत के प्रमुख अंश.

-आप दोनों में से चिंकी कौन है मिंकी कौन है?
हम दोनों में चिंकी कौन है और मिंकी कौन है, यह नहीं बता सकते हैं, लेकिन इतना जरूर बताऊंगी कि हम दोनों जुड़वा बहनें हैं. इसमें एक का नाम समृद्धि मेहरा और दूसरे का नाम सुरभि मेहरा है. बचपन से दोनों एक साथ मस्ती करते हैं. दोनों साथ में खेलते थे. लेकिन हमने बस अपनी पढ़ाई अलग-अलग कॉलेजों में की.

-मस्ती करते इतनी पॉपुलैरिटी मिल जायेगी, कभी अंदाजा था?
सच पूछे तो कभी नहीं सोचा था कि हमारी मस्ती और मजाक हमें इस मुकाम पर ला देगा. टिक-टॉक पर हमारा वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद कलर्स चैनल पर कपिल शर्मा की शो में ऑडिशन देने का मौका मिला. शो में हमारी क्रियेटीविटी लोगों को काफी पसंद आयी. इसके बाद हम लोगों को एक बेहतर प्लेटफॉर्म मिलने लगा.

-आपस की ट्विनिंग को कैसे मैच करती हैं, इसके लिए आपको कितनी तैयारी करनी पड़ती है?
पहले तो कोई तैयारी नहीं करनी पड़ती थी, लेकिन जब से शो मिलने लगे तो शो से पहले अच्छी-खासी तैयारी करनी पड़ती है. किसको क्या बोलना है ? इन बातों का पूरा ख्याल रखना पड़ता है. लाइव शो या अन्य शो में कोई गड़बड़ी न हो पाये, इसलिए पहले ही टॉपिक डिसाइड कर के प्रिप्रेशन करना शुरू कर देते हैं.

-बचपन से एक तरह की ड्रेसेज और गेटअप पसंद है?
(हंसते हुए ) हां, बचपन से हम दोनों बहनें एक तरह की ड्रेसेज पहनते थे. लेकिन अब ज्यादा तैयार होना पड़ता है. ड्रेसेज से लेकर अब तो मेकअप और हेयर स्टाइल एक तरह की रखनी पड़ती है, ताकि कोई पहचान न पाये कि हम दोनों में चिंकी कौन और मिंकी कौन है. हम दोनों को हर तरह की ड्रेसेज पसंद है. ट्रेडिशनल लहंगा हमें काफी पसंद है.

-आप पटना पहली बार आयी हैं, कितना जानती थी पटना को पहले से?
मैं पटना सच में पहली बार आयी हूं. लेकिन पटना को बचपन से किताबों में पढ़ा है. खास कर बिहार इतिहास से जुड़ा हुआ है. इसलिए यहां के बारे में किताबी जानकारी थी, लेकिन पहली बार यहां लोगों से मिलने का मौका मिला. बहुत प्यार के साथ लोगों ने स्वागत किया. हां मुझे यहां का प्रसिद्ध लिट्टी-चोखा खाना है. लिट्टी चोखा के बारे में भी खूब सुनी हूं.

-क्या अब आप फिल्म या टीवी सीरियल में करियर बनाएंगी?
दोनों ने हंसते हुए कहा कि मैं तो फिल्मों में जाना चाहती हूं, इसका पता नहीं ? साथ ही बताया कि आगे जो मिले उसे करना है. इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बेहतर काम मिले, जो जरूर करेंगे. हम दोनों बहने इसके लिए तैयार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola