श्रद्धा और रणबीर कपूर की जोड़ी लव रंजन की अगली फिल्म में पहली बार आयेगी साथ

मुंबई : लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आयेंगे. श्रद्धा कपूर का कहना है कि वह रणबीर कपूर और फिल्म निर्माता के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं. लव रंजन पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा के साथ काम कर रहे हैं. अभी तक इस फिल्म के […]
मुंबई : लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आयेंगे. श्रद्धा कपूर का कहना है कि वह रणबीर कपूर और फिल्म निर्माता के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं.
लव रंजन पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा के साथ काम कर रहे हैं. अभी तक इस फिल्म के नाम की घोषणी नहीं हुई है.
श्रद्धा ने बताया, मैं रणबीर कपूर के साथ लव रजंन की फिल्म में काम करूंगी. मुझे लव रंजन की फिल्में “प्यार का पंचनामा”, “सोनू के टीटी की स्वीटी” बहुत पसंद है. मैं रणबीर के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. वह हमारी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक हैं. मुझे उनका काम बहुत पसंद है. मुझे इसके पहले रणबीर के साथ काम करने का मौका नहीं मिला था इसलिए इस फिल्म को लेकर मैं उत्सुक हूं.
श्रद्धा ने बताया कि वह मार्च में इस फिल्म पर काम करना शुरू करेंगी. उन्होंने कहा, मैं ‘स्ट्रीट डांसर 3डी” की रिलीज के इस फिल्म की तैयारियों में जुट जाऊंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




