ePaper

#DURGAVATI: अक्षय कुमार ने किया नयी फिल्म का ऐलान, भूमि पेडनेकर लीड रोल में

Updated at : 30 Nov 2019 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
#DURGAVATI: अक्षय कुमार ने किया नयी फिल्म का ऐलान, भूमि पेडनेकर लीड रोल में

मुंबई : सुपरस्टार अक्षय कुमार ने शनिवार को थ्रिलर फिल्म ‘दुर्गावती’ की घोषणा की, जिसकी मुख्य भूमिका में भूमि पेडनेकर को लिया गया है. अक्षय और भूमि दोनों ने अपने-अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म की घोषणा की, जिसकी शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होगी. फिल्म का निर्देशन अशोक करेंगे. अक्षय ने ट्वीट किया, ‘दुर्गावती’ […]

विज्ञापन

मुंबई : सुपरस्टार अक्षय कुमार ने शनिवार को थ्रिलर फिल्म ‘दुर्गावती’ की घोषणा की, जिसकी मुख्य भूमिका में भूमि पेडनेकर को लिया गया है. अक्षय और भूमि दोनों ने अपने-अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म की घोषणा की, जिसकी शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होगी. फिल्म का निर्देशन अशोक करेंगे.

अक्षय ने ट्वीट किया, ‘दुर्गावती’ की मुख्य भूमिका में भूमि पेडनेकर की घोषणा कर बहुत उत्साहित हूं. इस थ्रिलर फिल्म की शूटिंग जनवरी के मध्य में शुरू हो रही है. आपके प्यार और भाग्य की जरूरत है. भूमि ने उनके ऊपर विश्वास जताने के लिए अक्षय कुमार को धन्यवाद दिया.

भूमि ने ट्वीट किया, मैंने इसकी सूचना देने के लिए बहुत लंबा इंतजार किया है. इसलिए मैं अपनी अगली फिल्म दुर्गावती की घोषणा कर काफी उत्साहित हूं. इस थ्रिलर फिल्म की शूटिंग जनवरी के मध्य में शुरू हो रही है. मुझ पर लगातार विश्वास जताने के लिए अक्षय कुमार सर को धन्यवाद. मैं फिल्म में काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं.

भूमि इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola