सिद्धार्थ ने पूल में लड़कियों के साथ किया रोमांटिक डांस, क्या शहनाज को नहीं आया पसंद ?

‘बिग बॉस 13’ में सोमवार को एपिसोड धमाकेदार रहा. इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे बेहद पसंद आ रहा है. दरअसल बिग बॉस ने शेफाली जरीवाला और देवोलीना भट्टाचार्जी को एक टास्क दिया. जिसमें दोनों चोर की भूमिका में थे और दोनों को घर के बाकी सदस्यों के […]
‘बिग बॉस 13’ में सोमवार को एपिसोड धमाकेदार रहा. इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे बेहद पसंद आ रहा है. दरअसल बिग बॉस ने शेफाली जरीवाला और देवोलीना भट्टाचार्जी को एक टास्क दिया. जिसमें दोनों चोर की भूमिका में थे और दोनों को घर के बाकी सदस्यों के कपड़े चुराकर अपने बक्से में भरना था. इस टास्क में घरवालों ने खूब मस्ती की. इस टास्क की विजेता शेफाली रहीं. बिग बॉस ने उन्हें बधाई दी और अपने 5 दोस्तों के साथ पार्टी करने का मौका दिया.
बिग बॉस ने 5 सदस्यों को चुनने का मौका भी शेफाली को दिया. शेफाली ने इस पार्टी के लिए अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज़, हिमांशी शुक्ला, आरती सिंह और हिंदुस्तानी भाऊ को चुना.
https://www.instagram.com/p/B5C9lPApnoR/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
पार्टी के दौरान सभी लोग धमाकेदार डांस करते नजर आये. लेकिन सबकी निगाहें सिद्धार्थ शुक्ला के डांस पर टिकीं रह गईं. पहली बार उनका यह अंदाज देखने को मिला. उन्होंने पूल में शेफाली, आरती और हिमांश के साथ पूल में डांस किया. शो में पहली बार सिद्धार्थ को रोमांटिक अवतार में देखना फैंस के लिए काफी एंटरटेनिंग रहा.
https://www.instagram.com/p/B5CeKCkpEeK/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक वीडियो में सिद्धार्थ रणवीर सिंह के गाने ‘अपना टाइम आयेगा…’ में डांस करते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरे वीडियो में वह सलमान खान के सुपरहिट सॉन्ग ‘मैं हूं हीरो तेरा…’ सॉन्ग पर पूल में डांस करते दिख रहे हैं. लेकिन सिद्धार्थ का लड़कियों के साथ पूल पर डांस करना कुछ खास पसंद नहीं आया. वह काफी दुखी दिखाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




