फिल्म ''लाल सिंह चड्डा'' की शूटिंग से सामने आया करीना का पहला लुक, दिखा देशी अंदाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2019 9:17 AM
मुंबई: फिल्म लाल सिंह चड्डा के सेट से अभिनेत्री करीना कपूर का पहला लुक सामने आया है. करीना कपूर पिंक और व्हाइट सूट में देशी लुक में नजर आ रही हैं. करीना कपूर इस फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान की प्रेेमिका की भूमिका निभा रही हैं. बता दें कि फिल्म तलाश के बाद आमिर और […]
मुंबई: फिल्म लाल सिंह चड्डा के सेट से अभिनेत्री करीना कपूर का पहला लुक सामने आया है. करीना कपूर पिंक और व्हाइट सूट में देशी लुक में नजर आ रही हैं. करीना कपूर इस फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान की प्रेेमिका की भूमिका निभा रही हैं. बता दें कि फिल्म तलाश के बाद आमिर और करीना कपूर खान फिर से साथ काम कर रहे हैं.
तीसरी बार साथ दिखेंगे आमिर और करीना
आमिर खान और करीना कपूर फिल्म थ्री इडियट्स में साथ पहली बार साथ दिखे थे. इसके बाद दोनों ने साल 2012 में आई फिल्म तलाश में साथ काम किया था. लाल सिंह चड्डा आमिर और करीना कपूर खान की एक साथ तीसरी फिल्म होगी. बता दें कि ताजा लुक के सामने आने से पहले करीना पहले भी कई बार आमिर खान के ऑफिस में स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन में स्पॉट की गयी थीं.
अगले साल क्रिसमस में रिलीज हो फिल्म
बता दें कि आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर लाल सिंह चड्डा का निर्देेशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं. वायकॉम 18 स्टूडियो और आमिर खान ने मिलकर फिल्म का प्रोड्यूस किया है. लाल सिंह चड्डा अगले साल यानी 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी.
बता दें कि आमिर खान की पिछली फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान थी जो आमिर खान के अलावा अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ जैसी भारी-भरकम स्टारकास्ट के बावजूद बॉक्स ऑफिस को पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










