ePaper

ममता ने शाहरुख खान को दी जन्मदिन की बधाई, फिल्म महोत्सव में शामिल होंगे किंग खान

Updated at : 02 Nov 2019 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
ममता ने शाहरुख खान को दी जन्मदिन की बधाई, फिल्म महोत्सव में शामिल होंगे किंग खान

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को उनके 54वें जन्मदिन पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि शाहरुख पश्चिम बंगाल राज्य के ब्रांड एंबेसडर हैं. ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, शाहरुख. मेरे भाई, आपको अच्छे स्वास्थ्य और […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को उनके 54वें जन्मदिन पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि शाहरुख पश्चिम बंगाल राज्य के ब्रांड एंबेसडर हैं. ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, शाहरुख. मेरे भाई, आपको अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सफलता की शुभेच्छाएं. हमें गर्व है कि आप पश्चिम बंगाल के ब्रांड एंबेसडर हैं. अपनी फिल्मों से हमारा मनोरंजन करते रहिये.’

उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी और शाहरुख खान के बहुत अच्छे संबंध हैं. उन्होंने अगला ट्वीट बांग्ला भाषा में किया और शाहरुख को शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह 25वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शाहरुख से भेंट करेंगी. पश्चिम बंगाल इस महोत्सव की मेजबानी कर रहा है. महोत्सव आठ नवंबर से कोलकाता में शुरू होगा और इसका उद्घाटन ममता बनर्जी करेंगी. इसमें शाहरुख सहित कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola