ePaper

दिवाली में बिग बी ने क्यों कहा- जनता जनार्दन होती है, उनके साथ बहस नहीं करना चाहिए

Updated at : 30 Oct 2019 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
दिवाली में बिग बी ने क्यों कहा- जनता जनार्दन होती है, उनके साथ बहस नहीं करना चाहिए

मुंबई: पर्यावरण जागरूकता को लेकर तमाम संदेशों और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद इस दिवाली लोगों ने जमकर आतिशबाजी की. दिवाली की रात अधिकांश शहरों में पॉल्यूशन स्तर अपनी तय सीमा से काफी ज्यादा पाया गया. इसमें भी अव्वल रही राजधानी दिल्ली जहां एयर पॉल्युशन इंडेक्स सर्वाधिक रहा. लेकिन व्यापारिक नगरी मुंबई ने अपेक्षाकृत […]

विज्ञापन

मुंबई: पर्यावरण जागरूकता को लेकर तमाम संदेशों और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद इस दिवाली लोगों ने जमकर आतिशबाजी की. दिवाली की रात अधिकांश शहरों में पॉल्यूशन स्तर अपनी तय सीमा से काफी ज्यादा पाया गया. इसमें भी अव्वल रही राजधानी दिल्ली जहां एयर पॉल्युशन इंडेक्स सर्वाधिक रहा. लेकिन व्यापारिक नगरी मुंबई ने अपेक्षाकृत ज्यादा सावधानी दिखाई.

सदी के महानायक का ये ट्वीट चर्चा में

इस संबंध में महानायक अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट काफी चर्चा में है. दिवाली के एक दिन बाद बिग बी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि मेरे पूरे मुहल्ले में दिवाली के दिन और उसके बाद वाले दिन भी जहां हजारों सुनाई देते थे वहीं इस बार ये दिवाली केवल 04 बार पटाखों की आवाज आई और उसके बाद केवल दो.

बिग ने आगे लिखा कि ये असम्भव है लेकिन संभव हो गया. बिग बी ने ये भी कहा कि जनता जनार्दन होती है, उनके साथ बहस नहीं करनी चाहिए.

सोशल मीडिया में एक्टिव हैं अमिताभ

बता दें कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. शूटिंग के बाद वो ट्विटर के माध्यम से अपने प्रशंसकों से बातचीत करते हैं और उनके सवालों का जवाब भी देते हैं. यही नहीं, अमिताभ ट्विटर पर प्रशंसकों के लिए अपनी जिंदगी और शूटिंग से जुड़ी रोचक जानकारियां भी साझा करते रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola