ePaper

शूटिंग के बीच समय निकाल लंदन में एंजॉय कर रहे हैं रणबीर-आलिया, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

Updated at : 24 Oct 2019 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
शूटिंग के बीच समय निकाल लंदन में एंजॉय कर रहे हैं रणबीर-आलिया, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकाल कर इस समय लंंदन में साथ समय बिता रहे हैं. बता दें कि रणबीर कपूर पहले से ही वहां थे और दो दिन पहले आलिया भट्ट ने भी उन्हें ज्वॉइन किया. इससे पहले आलिया अपने पिता द्वारा निर्देशित सड़क के रीमेक में […]

विज्ञापन

मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकाल कर इस समय लंंदन में साथ समय बिता रहे हैं. बता दें कि रणबीर कपूर पहले से ही वहां थे और दो दिन पहले आलिया भट्ट ने भी उन्हें ज्वॉइन किया. इससे पहले आलिया अपने पिता द्वारा निर्देशित सड़क के रीमेक में काम कर रहीं हैं. इसी बीच लंदन से रणबीर कपूर और आलिया की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं है जिनमें वे अपने फैंस के साथ नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीरें

सोशल मीडिया में वायरल हो रही ये तस्वीरें खुद रणबीर कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं. रणबीर ने जो पहली तस्वीर शेयर की है उसे देख कर ऐसा लगता है कि ये सुबह-सुबह क्लिक की गयी है वहीं दूसरी तस्वीर में वे कहीं बाहर घूमने गए हैं ऐसा लगता है. एक अन्य फोटो में दोनों अपने किसी फैन के साथ किसी रेस्तरां में नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/B39TRIWlijI/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

शादी का फेक कार्ड हुआ था वायरल

आपको बता दें कि काफी दिनों से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की खबरें आती रही हैं. शुरुआत में दोनों ने इस बात को खारिज किया लेकिन हाल के दिनों में कई सार्वजनिक समारोहों और निजी तौर पर दोनों के बीच की नजदीकियां किसी से छुपी नहीं है. हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का कार्ड वायरल हुआ था. हालांकि इस कार्ड में कई सारी स्पेलिंग मिस्टेक थी जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि शादी का ये कार्ड फेक है.

https://www.instagram.com/p/B3932W5F1mQ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

ब्रह्मास्त्र में साथ आएंगे दोनों नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं. इसमें ये दोनों सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे. इसके अलावा आलिया भट्ट अपने पिता महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म सड़क2 में भी दिखाई देंगी. वहीं रणबीर कपूर फिल्म शमशेरा में संजय दत्त और वाणी कपूर के साथ नजर आएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola