हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से रणदीप हुड्डा ने की मुलाकात

Updated at : 09 Jul 2019 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से रणदीप हुड्डा ने की मुलाकात

नयी दिल्लीः हिंदी फिल्मों के अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से एक खास मुलाकात की. रणदीप ने अपनी इस खास मुलाकात के बाद की फोटो भी अपने ट्विटर पर शेयर की है. फोटो शेयर करते हुए रणदीप हुड्डा ने लिखा है कि मनोहर लाल खट्टर साहब से […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः हिंदी फिल्मों के अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से एक खास मुलाकात की. रणदीप ने अपनी इस खास मुलाकात के बाद की फोटो भी अपने ट्विटर पर शेयर की है. फोटो शेयर करते हुए रणदीप हुड्डा ने लिखा है कि मनोहर लाल खट्टर साहब से मुलाकात की और सभी सेक्टर्स में रिफॉर्म लाने के लिए बधाई दी.

उनकी सरकार में जिस स्तर की पारदर्शिता है वो शानदार है. उन्होंने ये भी लिखा कि हरिणाया में जो भी समर्थन की जरुरत होगी वो देने को तैयार हैं. बता दें कि अबी दो दिन पहले ही हरियाणा की प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. अभी साफ नहीं है कि रणदीप ने ये मुलाकात क्यों की लेकिन कयास है कि वह जल्द किसी सरकारी अभियान से जुड़ सकते हैं.

इसी के चलते ये मुलाकात हुई है. राजनीति की नजर से देखें तो हरियाणा में इस साल विधानसभा चुनाव है. इस समय भाजपा सत्ता में है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हैं. लोग कगयास लगा रहे हैं कि कहीं रणदीप हुड्डा भी तो भाजपा में नहीं जा रहे. खैर यह तो कयास ही है. इस मुलाकात के मतलब थे वो तो आना वाले वक्त में साफ में हो जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola