CONFIRM: सलमान खान आलिया भट्ट की ”इंशाअल्लाह” अगले साल ईद पर होगी रिलीज

मुंबई : प्रसिद्ध निर्देशक संजय लीला भंसाली लंबे समय के बाद सुपरस्टार सलमान खान के साथ प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ बना रहे हैं, जो 2020 में ईद के अवसर पर रिलीज होगी. इस दिग्गज अभिनेता और निर्देशक ने इससे पहले ‘खामोशी’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘सावरिया’ जैसी फिल्मों में काम किया […]
मुंबई : प्रसिद्ध निर्देशक संजय लीला भंसाली लंबे समय के बाद सुपरस्टार सलमान खान के साथ प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ बना रहे हैं, जो 2020 में ईद के अवसर पर रिलीज होगी.
इस दिग्गज अभिनेता और निर्देशक ने इससे पहले ‘खामोशी’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘सावरिया’ जैसी फिल्मों में काम किया है. भंसाली के साथ यह आलिया भट्ट की पहली फिल्म होगी.
ईद परंपरागत रूप से सलमान खान के लिए फिल्म रिलीज के लिए एक भाग्यशाली तारीख रही है, जिनकी हालिया फिल्म ‘भारत’ ने केवल एक दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर 42 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.
बीपीपीएल की सीईओ प्रेरणा सिंह ने एक बयान में कहा, सलमान खान और आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ में एक साथ आये हैं.
भंसाली प्रोडक्शंस की तरफ से हमें यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि यह फिल्म 2020 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










