हजारों ख्वाहिशें ऐसी! आपातकाल पर बनी अपनी इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहते हैं सुधीर मिश्रा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2019 9:38 PM
नयी दिल्ली : सुधीर मिश्रा ने कहा है कि वह वर्तमान में अपनी 2003 की फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ का सीक्वल बनाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं. मगर निर्देशक ने साफ तौर पर कहा कि वह पिछली फिल्म की अगली कड़ी नहीं है. इस फिल्म में के के मेनन, शाइनी आहूजा और चित्रांगदा सिंह प्रमुख […]
नयी दिल्ली : सुधीर मिश्रा ने कहा है कि वह वर्तमान में अपनी 2003 की फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ का सीक्वल बनाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं. मगर निर्देशक ने साफ तौर पर कहा कि वह पिछली फिल्म की अगली कड़ी नहीं है.
इस फिल्म में के के मेनन, शाइनी आहूजा और चित्रांगदा सिंह प्रमुख भूमिकाओं में थे. यह फिल्म आपातकाल की पृष्ठभूमि पर बनी थी. फिल्म में सत्तर के दशक के तीन युवाओं की कहानी को दर्शाया गया था.
इस फिल्म को आलोचकों ने सराहा था. यह एक ऐसा वक्त था जब हमारा देश सामाजिक और राजनीतिक मंथन के दौर से गुजर रहा था. सुधीर ने कहा, सीक्वल अभी आरंभिक स्तर पर है.
हम सोच रहे हैं कि इसमें ‘क्या और कैसे’ किया जाये. सीक्वल पर किताब लिखने से काम आसान हो जायेगा क्योंकि हमारे पास पूर्ण स्वतंत्रता होगी. उन्होंने कहा कि वह और निर्माता प्रीतिश नंदी सीक्वल पर विचार कर रहे हैं लेकिन चीजों को स्वाभाविक रूप से होना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










