ePaper

बिकनी तसवीर को लेकर फिर ट्रोल हुईं करिश्मा तन्ना

Updated at : 30 Apr 2019 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
बिकनी तसवीर को लेकर फिर ट्रोल हुईं करिश्मा तन्ना

‘नागिन-3’ और फिल्म ‘संजू’ फेम करिश्मा तन्ना एकबार फिर अपनी बिकिनी फोटोज को लेकर चर्चा में आ गयी हैं. हाल ही में करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो हॉट लुक में नजर आ रही हैं. पूल किनारे करिश्मा स्कायी ब्लू कलर की बिकनी में अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर […]

विज्ञापन

‘नागिन-3’ और फिल्म ‘संजू’ फेम करिश्मा तन्ना एकबार फिर अपनी बिकिनी फोटोज को लेकर चर्चा में आ गयी हैं. हाल ही में करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो हॉट लुक में नजर आ रही हैं. पूल किनारे करिश्मा स्कायी ब्लू कलर की बिकनी में अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. करिश्मा कि ये बिकनी फोटोज इतनी बोल्ड हैं कि फैंस उन्हें सेक्सी जैसे कमेंट कर एप्रीशिएट कर रहे हैं. वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने करिश्मा तन्ना को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है.

दरअसल करिश्मा तन्ना की इन बोल्ड तस्वीरों पर यूजर्स भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ यूजर्स करिश्मा को उनकी बढ़ती उम्र का ख्याल करने के लिए कह रहे हैं तो कुछ कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/BwyU0nShG19/

यही नहीं, कुछ यूजर्स ने तो ये तक कह दिया है कि बॉडी दिखाने के अलावा पूरा दिन उनके पास कोई काम ही नहीं है. बता दें ये कोई पहली बार नहीं है जब करिश्मा बिकिनी में नजर आयी हैं. इससे पहले भी वे कई बार अपने ग्लैमरस फोटोज शेयर कर चुकी.

करिश्मा तन्ना ने अपने करियर की शुरुआत 2000 में टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की थी. बाद में करिश्मा ने बालाजी टेली फिल्म्स के कई सीरियल्स में काम किया. करिश्मा रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ का भी हिस्सा रही हैं. शो में उनका नाम कंटेस्टेंट उपेन पटेल से जुड़ा था. दोनों का शो में अफेयर शुरू हो गया था.

उस दौरान करिश्मा पहले से ही रिलेशनशिप में थीं लेकिन उन्होंने वह रिश्ता तोड़ उपेन को चुना. दोनों ने ओपनली एक-दूसरे को डेट करने की बात स्वीकारी, लेकिन बिग बॉस के बाहर आते ही दोनों अलग हो गये थे. टीवी शोज के अलावा करिश्मा दोस्ती फ्रेंड्स फॉरएवर, ग्रैंड मस्ती और संजू जैसी फिल्में भी कर चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola