Loksabha Elections 2019 : सलमान खान इंदौर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? Twitter पर कही यह बात

Updated at : 21 Mar 2019 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
Loksabha Elections 2019 : सलमान खान इंदौर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? Twitter पर कही यह बात

पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चाएं हैं कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2019)मेंइंदौर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. दरअसल, इस बात को हवा तब मिली जब मध्य प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश यादव ने पिछले दिनों यह बयान दिया था कि सलमान के नाम पर कांग्रेस […]

विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चाएं हैं कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2019)मेंइंदौर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे.

दरअसल, इस बात को हवा तब मिली जब मध्य प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश यादव ने पिछले दिनों यह बयान दिया था कि सलमान के नाम पर कांग्रेस पार्टी में मंथन चल रहा है. कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत में अटकलों का बाजार गर्म हो गया था कि सलमान मध्य प्रदेश की किस लोकसभासीट से उम्मीदवारी पेश करेंगे.

लेकिन एक्टर सलमान खान ने अपने एक हालिया ट्वीट के जरिये लोकसभा चुनाव लड़ने की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है. अपने इस ट्वीट में सलमान खान ने लिखा है, मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं और न ही किसी राजनीतिक पार्टी के लिए प्रचार कर रहा हूं.

सलमान खान के इस ऐलान के बाद इंदौर से कांग्रेस के टिकट पर उनके चुनाव लड़ने की खबरों पर विराम लग गया है.

गौरतलब है कि बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान का इंदौर से खास नाता है. सलमान खान का जन्म इंदौर में ही हुआ है. सलमान ने अपने बचपन का काफी समय इंदौर में बिताया है. वह इंदौर आते-जाते भी रहे हैं और कई मौकों पर उन्होंने अपने इंदौर प्रेम को भी जाहिर किया है. यही नहीं, यहां के युवाओं के बीच उनका काफी ज्यादा क्रेज है.

बताते चलें कि इससे पहले भोपाल सीट से करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के भी चुनाव लड़ने की खबरें आयी थीं. हालांकि उनकी तरफ से इस बारे में अबतक कोई बयान सामने नहीं आया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola