ePaper

करीना कपूर ने तैमूर को लेकर मीडिया से कही ऐसी बात, आप भी जान लें

Updated at : 21 Feb 2019 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
करीना कपूर ने तैमूर को लेकर मीडिया से कही ऐसी बात, आप भी जान लें

मुंबई: अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कहा है कि वह कभी भी पैपराजी को अपने बेटे तैमूर अली खान की तस्वीरें खींचने से मना नहीं करती हैं लेकिन मीडियो को थोड़ा जिम्मेदार तरीके से व्यवहार करना चाहिए क्योंकि इस तरह की छानबीन कभी-कभी ज्यादा हो जाती है. अभिनेत्री ने कहा कि वह और उनके पति […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कहा है कि वह कभी भी पैपराजी को अपने बेटे तैमूर अली खान की तस्वीरें खींचने से मना नहीं करती हैं लेकिन मीडियो को थोड़ा जिम्मेदार तरीके से व्यवहार करना चाहिए क्योंकि इस तरह की छानबीन कभी-कभी ज्यादा हो जाती है.

अभिनेत्री ने कहा कि वह और उनके पति सैफ अली खान दोनों पैपराजी को तस्वीरें खींचने से मना करने में विश्वास नहीं करते हैं.

अभिनेत्री से जब यह पूछा गया कि वह तैमूर की लोकप्रियता के बारे में क्या सोचती हैं तो उन्होंने कहा, हम एक अच्छे माता-पिता हैं. हम कभी संकोची नहीं रहे, हमने कभी तैमूर का चेहरा नहीं छुपाया.

हॉलीवुड में स्टार अपने बच्चों की तस्वीरें प्रकाशित करने की अनुमति नहीं देते हैं. लेकिन मैंने और सैफ ने आधुनिक तरीका अपनाया. हमने ऐसा नहीं किया. अभिनेत्री ने कहा कि मीडिया को थोड़ा जिम्मेदार होना चाहिए क्योंकि तैमूर अभी बच्चा है.

उन्होंने कहा कि वह तैमूर के जन्म के बाद काफी जिम्मेदार हो गई हैं और उनकी जिंदगी तैमूर के आस-पास ही घूमती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola