क्या सच में शादी करने वाले हैं Kalyani Priyadarshan और Pranav Mohanlal? एक्ट्रेस की मां ने दिया जवाब

कल्याणी प्रियदर्शन और प्रणव मोहनलाल, फोटो- इंस्टाग्राम
Kalyani Priyadarshan और Pranav Mohanlal की शादी की अफवाहों पर एक्ट्रेस की मां लिसी लक्ष्मी ने सच्चाई बताई है.
कल्याणी प्रियदर्शन और प्रणव मोहनलाल को लेकर इन दिनों शादी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं. दरअसल, दोनों ने साथ में ‘हृदयम्’ और ‘वर्षांगलक्कू शेषम’ जैसी फिल्मों में काम किया था, जहां उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसी वजह से फैंस को लगने लगा कि दोनों असल जिंदगी में भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब इस पूरे मामले पर कल्याणी की मां और मलयालम एक्ट्रेस लिसी लक्ष्मी ने चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई सामने रखी है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
लिसी लक्ष्मी ने क्या कहा?
लिसी लक्ष्मी ने विशु के मौके पर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इसी दौरान एक फैन ने कमेंट में उनकी बेटी और प्रणव की शादी को लेकर बात लिख दी. इस पर रिएक्ट करते हुए लिसी लक्ष्मी ने साफ कहा कि यह सिर्फ ‘फर्जी खबर’ है.

असल में क्या है रिश्ता?
कल्याणी प्रियदर्शन ने पहले ही साफ किया था कि उनका और प्रणव मोहनलाल का रिश्ता भाई-बहन जैसा है. उन्होंने बताया कि बचपन से दोनों साथ बड़े हुए हैं और वह उन्हें ‘अप्पू’ कहकर बुलाती हैं.
अब साफ हो चुका है कि कल्याणी और प्रणव की शादी की खबरें सिर्फ अफवाह हैं. दोनों के बीच सिर्फ गहरी दोस्ती और भाई-बहन जैसा रिश्ता है.
दोनों के हाल के प्रोजेक्ट्स
प्रणव मोहनलाल हाल ही में Diés Iraé में नजर आए, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की.
वहीं कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ 2025 की बड़ी हिट साबित हुई, जिसमें उनके सुपरहीरो किरदार को काफी पसंद किया गया. इसके अलावा, उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट में तमिल में ‘जीनी’ और ‘मार्शल’ भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Bhoot Bangla ने नहीं किया इंप्रेस? तो OTT पर तुरंत देखें ये 5 हॉरर-कॉमेडी फिल्में, मिलेगा असली एंटरटेनमेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




