हार्दिक पांड्या विवाद में करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं भी जिम्मेदार…

फिल्ममेकर करण जौहर के चर्चित टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में गेस्ट बनकर पहुंचे क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और के एल राहुल का महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है. हाल ही में दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया […]
फिल्ममेकर करण जौहर के चर्चित टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में गेस्ट बनकर पहुंचे क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और के एल राहुल का महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है. हाल ही में दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी सीरीज के लिए टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. अब इस मामले पर करण जौहर ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने माना है कि वो भी इसके लिए जिम्मेदार है जितना कि हार्दिक और राहुल.
हाल ही में करण जौहर ने ET Now को दिये गये इंटरव्यू में इस मामले पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा,’ मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं इस मामले में खुद को भी जिम्मेदार मानता हूं. क्योंकि वो मेरा शो था.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










