#MeToo : T-Series के मालिक भूषण कुमार पर महिला ने आरोप लगाया, फिर वापस लिया

मुंबई : एक महिला टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के खिलाफ एक थाने में यौन उत्पीड़न की शिकायत सौंपने के बाद आरोपों से पीछे हट गयी. भूषण कुमार ने आरोपों से इंकार किया है. ओशिवारा थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को पत्र में महिला ने कहा कि वह ‘हताशा और अवसाद के कारण’ भूषण कुमार […]
मुंबई : एक महिला टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के खिलाफ एक थाने में यौन उत्पीड़न की शिकायत सौंपने के बाद आरोपों से पीछे हट गयी. भूषण कुमार ने आरोपों से इंकार किया है.
ओशिवारा थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को पत्र में महिला ने कहा कि वह ‘हताशा और अवसाद के कारण’ भूषण कुमार के खिलाफ पुलिस के पास गयी थी और उनके खिलाफ आरोप ‘द्वेषपूर्ण’ हैं.
महिला ने इसी थाने में बुधवार को शिकायत सौंपी थी. महिला ने पत्र में कहा, मेरा उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था और वह भविष्य में उनके खिलाफ कोई झूठा बयान नहीं देंगी और ना ही आरोप लगाएगी.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि भूषण कुमार के खिलाफ बुधवार को थाने में दी गयी पहली शिकायत हाथ से लिखी हुई थी जबकि बृहस्पतिवार को शिकायत वापस लेने की जानकारी देने वाला पत्र टाइप किया हुआ था.
अधिकारी ने कहा कि महिला ने बुधवार को दावा किया था कि भूषण कुमार ने अपनी कंपनी में काम देकर मदद के नाम पर उसका यौन शोषण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




