New Year के पहले दिन रजनीकांत की इस एक्ट्रेस ने की ब्वॉयफ्रेंड से सगाई, शेयर की ऐसी फोटो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2019 6:23 PM
बॉलीवुड केलिए साल 2018 बड़ा खास रहा. बीते साल बॉलीवुड ने सोनम कपूर, नेहा धूपिया, युविका चौधरी, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, कपिल शर्मा जैसी सेलिब्रिटीज की शादियां देखी. लगता है नया साल भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है. जी हां, इस साल की शुरुआत में भी एक अच्छी खबर सुनने को मिली है. […]
बॉलीवुड केलिए साल 2018 बड़ा खास रहा. बीते साल बॉलीवुड ने सोनम कपूर, नेहा धूपिया, युविका चौधरी, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, कपिल शर्मा जैसी सेलिब्रिटीज की शादियां देखी. लगता है नया साल भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है.
जी हां, इस साल की शुरुआत में भी एक अच्छी खबर सुनने को मिली है. रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ की एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटो से जाम्बिया में सगाई कर ली है. दोनों की सगाई की फोटो वायरल हो रही है और फैंस दोनों को लगातार बधाई दे रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/BsGXCchgxnA/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
इससे पहले एक्टर प्रतीक बब्बर को डेट कर चुकी एमी जैक्सन ने नये साल की शुरुआत पर अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. इसकेसाथ एमी ने लिखा- 1 जनवरी 2019. हमारे जीवन में एक नये एडवेंचर की शुरुआत. आइ लव यू. मुझे दुनिया की सबसे खुश लड़की बनाने के लिए थैंक यू.
https://www.instagram.com/p/Br06S59AdYQ/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
जिन जॉर्ज पानायियोटो से एमी जैक्सन ने सगाई की है, उनकी बात करें तो वह पेशे से बिजनेसमैन हैं. वह रियल स्टेट टायकून एंड्रियास पानायियोटो के बेटे हैं. उनका अपना एक प्रीमियम नाइट क्लब क्वीन सिटी भी है. दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिये साल 2015 में लंदन में मिले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










