दुबई में भारतीय गिटारवादक की मौत

Updated at : 14 Dec 2018 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
दुबई में भारतीय गिटारवादक की मौत

दुबई : दुबई के एक अपार्टमेंट में 22 साल का एक भारतीय गिटारवादक मृत पाया गया है. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. हिमांशु शर्मा उर्फ शैग्गी नाम के इस गिटारवादक का शव दुबई से 14 किलोमीटर दूर गारहुड इलाके में बने अपार्टमेंट में पाया गया. दुबई पुलिस ने शर्मा की मौत की […]

विज्ञापन

दुबई : दुबई के एक अपार्टमेंट में 22 साल का एक भारतीय गिटारवादक मृत पाया गया है. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. हिमांशु शर्मा उर्फ शैग्गी नाम के इस गिटारवादक का शव दुबई से 14 किलोमीटर दूर गारहुड इलाके में बने अपार्टमेंट में पाया गया. दुबई पुलिस ने शर्मा की मौत की पुष्टि की है और उसके शव को फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग को सौंप दिया गया.

खलीज टाइम्स ने खबर दी है कि विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि गिटारवादक की मौत में कुछ भी असामान्य नहीं था. पुलिस ने बताया कि जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद उसका शव उसके परिवार को सौंप दिया जायेगा.

शर्मा यहां मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजूकेशन में वास्तुकला पाठकक्रम में पांचवें वर्ष का छात्र था और वह स्थानीय बैंड मेटल हैड का सदस्य था और अपने गिटार कौशल को लेकर युवाओं में मशहूर था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola