ePaper

प्रख्यात शास्त्रीय संगीतकार उस्ताद इमरत खान का अमेरिका में निधन

Updated at : 23 Nov 2018 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
प्रख्यात शास्त्रीय संगीतकार उस्ताद इमरत खान का अमेरिका में निधन

नयी दिल्ली : सितार और सुरबहार वादन को विश्व भर में ख्याति दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले शास्त्रीय संगीत के दिग्गज उस्ताद इमरत खान का अमेरिका में निधन हो गया. उनके बेटे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. वह 83 वर्ष के थे. उनके बेटे निशात खान ने बताया कि उन्होंने सेंट […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सितार और सुरबहार वादन को विश्व भर में ख्याति दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले शास्त्रीय संगीत के दिग्गज उस्ताद इमरत खान का अमेरिका में निधन हो गया. उनके बेटे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. वह 83 वर्ष के थे.

उनके बेटे निशात खान ने बताया कि उन्होंने सेंट लुई के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को अंतिम सांस ली. खुद भी एक मशहूर सितारवादक निशात ने अमेरिका रवाना होने से पहले कहा, “उन्हें निमोनिया हो गया था. वह एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे. उन्हें पिछली रात दौरा पड़ा था. वह पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे.’ उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola