चावल से पाएं ग्लोइंग स्किन, किरण कुकरेजा ने बताया फेस मास्क बनाने का तरीका

ग्लोइंग स्किन (AI Generated Image)
किचन में रखे चावल से आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं. चावल से आप घर पर ही आसानी से फेस मास्क तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने का तरीका किरण कुकरेजा ने इंस्टाग्राम अकाउंट @nuttyovernutritionn पर शेयर किया है.
हर किसी की चाहत होती है कि त्वचा हमेशा दमकती दिखे. आजकल प्रदूषण, स्ट्रेस, और गलत लाइफस्टाइल की वजह से स्किन अक्सर ड्राई, डल और थकी-थकी लगती है. ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग कई तरह के महंगे प्रोडक्टस का भी इस्तेमाल करते हैं. वहीं कुछ लोग सुंदर और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए घरेलू नुस्खे का भी यूज करते हैं. इसके लिए किचन में इस्तेमाल होने वाली चीजों से लोग फेस मास्क तैयार करते हैं. आप चावल का इस्तेमाल करके फेस मास्क तैयार कर सकते हैं. इस फेस मास्क को लगाकर आप ग्लोइंग स्किन आसानी से पा सकते हैं. इस फेस पैक को तैयार करने का तरीका न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. आइए जानते हैं राइस फेस मास्क बनाने का तरीका.
राइस फेस मास्क बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- चावल- 2 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
- रोज वाटर- 1 चम्मच (ऑप्शनल)
- पानी- जरूरत के अनुसार
राइस फेस मास्क को कैसे तैयार करें?
- फेस मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी को डाल दें.
- अब आप इसमें चावल को डाल दें. चावल को पानी में उबाल लें जब तक कि ये नरम न हो जाए.
- चावल को ठंडा होने दें. उबाले हुए पानी को फेंकें नहीं.
- अब एक मिक्सर जार को लें. इसमें आप चावल और शहद को डाल दें. बचे हुए पानी को डालकर इसे आप पीस लें और स्मूद सा पेस्ट बना लें.
लगाने का तरीका
- इस फेस मास्क को 15-20 मिनट तक लगाकर रखें. इसके बाद साफ कर लें.
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन दिखेगी यंग और फ्रेश, अपनाएं ये आसान तरीके
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में करें हल्दी का यूज, जानिए त्वचा से जुड़े फायदे
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




