टीआरपी लिस्ट में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ फिर बना नंबर वन, नागिन 7 को तगड़ा झटका

Updated:
विज्ञापन
TV TRP Report top 5 shows this week kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 anupamaa list

टीवी सीरियल का टीआरपी रिपोर्ट

TV TRP Report: इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कई टीवी शोज ने अपनी जगह बरकरार रखी, तो कुछ की रेटिंग में बदलाव देखने को मिला. जानिए टॉप 5 शोज में कौन टीवी सीरियल आगे रहा और किसे झटका लगा? पढे़ं पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन

TV TRP Report: टीवी की दुनिया में हर हफ्ते टीआरपी की रेस काफी दिलचस्प हो जाती है. कौन सा शो आगे निकला और कौन पीछे रह गया, इसे लेकर दर्शकों में भी उत्सुकता रहती है. इस बार भी इंडिया फोरम्स ने पिछले हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी की है. कुछ शोज़ ने अपनी पोजिशन बरकरार रखी है, तो कुछ की रेटिंग में हल्का बदलाव देखने को मिला है. आइए जानते हैं इस हफ्ते टीआरपी की टॉप 5 लिस्ट में कौन-कौन से शोज़ शामिल हैं.

5वें नंबर पर वसुधा

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर शो ‘वसुधा’ है. प्रिय ठाकुर का यह शो इस हफ्ते भी अपनी रेटिंग में कोई खास बदलाव नहीं ला पाया. शो को 1.7 की रेटिंग मिली है और यह पिछले हफ्ते की तरह ही पांचवें स्थान पर बना हुआ है.

गंगा माई की बेटियां चौथे नंबर पर

वहीं चौथे नंबर पर ‘गंगा माई की बेटियां’ ने अपनी जगह कायम रखी है. शीजान खान और अमनदीप सिद्धू का यह शो लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. इस हफ्ते भी इसकी रेटिंग 1.8 रही और पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ.

तीसरे पायदान पर अनुपमा का कब्जा

तीसरे स्थान पर ‘अनुपमा’ बना हुआ है. अद्रिजा रॉय, रुपाली गांगुली और शिवम खजूरिया स्टारर इस शो की रेटिंग में इस बार भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई. इसे 1.8 की ही रेटिंग मिली है. फिलहाल कहानी में प्रेर्ना का प्रेम के सामने अपने प्यार का इजहार करना और अनु का वह सब देख लेना कहानी को नया मोड़ दे रहा है.

तुम से तुम तक ने ली बढ़त

दूसरे नंबर पर ‘तुम से तुम तक’ ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. निहारिका चौकसे और शरद केलकर का यह शो इस बार थोड़ी बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा. पिछले हफ्ते जहां इसकी रेटिंग 1.8 थी, वहीं इस बार यह बढ़कर 1.9 हो गई है.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी नंबर वन

इस हफ्ते भी टीआरपी की रेस में नंबर वन पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ बना हुआ है. स्मृति ईरानी का यह शो लगातार टॉप पर बना हुआ है. इतना ही नहीं, इसकी रेटिंग में भी हल्का सुधार हुआ है और यह 1.9 से बढ़कर 2.0 तक पहुंच गई है. शो की कहानी में नोइना का अपनी गलती मानना और मिहिर का तुलसी के लिए अपने प्यार का इजहार करना दर्शकों को पसंद आ रहा है.

नागिन 7 को लगा झटका

वहीं बाकी शोज की बात करें तो ‘नागिन 7’ को इस हफ्ते झटका लगा है. यह शो पिछले हफ्ते के छठे स्थान से फिसलकर आठवें नंबर पर पहुंच गया है, हालांकि इसकी रेटिंग 1.6 ही बनी हुई है. दूसरी तरफ ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने थोड़ी बढ़त हासिल की है. यह शो नौवें स्थान से उठकर सातवें नंबर पर पहुंच गया है और इसकी रेटिंग 1.6 दर्ज की गई है.

तारक मेहता शो में गिरावट

जबकि लंबे समय से दर्शकों को हंसाने वाला शो ‘तारक मेहता का ऊल्टा चश्मा’ इस बार थोड़ी गिरावट का शिकार हुआ है. वहीं कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा का शो ‘उड़ने की आशा’ इस हफ्ते अच्छी बढ़त दिखाने में सफल रहा है.

यह भी पढ़ें: YRKKH Twist: भांग पीते ही अरमान-अभिरा का गुस्सा प्यार में बदला, भागकर शादी करने का प्लान

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola