ePaper

DeepVeer Bengaluru Reception: आफ्टर वेडिंग पार्टी में रणवीर-दीपिका ने दिखाया रॉयल लुक

Updated at : 21 Nov 2018 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
DeepVeer Bengaluru Reception: आफ्टर वेडिंग पार्टी में रणवीर-दीपिका ने दिखाया रॉयल लुक

शाही अंदाज में इटली के लेक कोमो में शादी के बाद बॉलीवुड के पावर कपल बन चुके दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने खास दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए पहला रिसेप्‍शन बेंगलुरु के आलीशान होटल ‘द लीला पैलेस’ में आयोजित किया. बेंगलुरु में आयोजित पहले ग्रैंड रिसेप्शन में दीपवीर रॉयल अंदाज में नजर आये. दोनों […]

विज्ञापन

शाही अंदाज में इटली के लेक कोमो में शादी के बाद बॉलीवुड के पावर कपल बन चुके दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने खास दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए पहला रिसेप्‍शन बेंगलुरु के आलीशान होटल ‘द लीला पैलेस’ में आयोजित किया.

बेंगलुरु में आयोजित पहले ग्रैंड रिसेप्शन में दीपवीर रॉयल अंदाज में नजर आये. दोनों ने सब्यासाची की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो रिसेप्शन के मेन्यू में ज्यादातर साउथ इंडियन डिशेज हैं, जिनकी टेस्टिंग दीपिका की मां उज्जला पादुकोण ने कई बार होटल जाकर की है.

इस आफ्टर वेडिंग पार्टी को दीपिका और रणवीर परिवार के दोस्तों और परिजनों के लिए खास तौर पर रखा गया है. इस रिसेप्शन के लिए स्टार कपल रॉयल अंदाज में तैयार हुआ, जिसकी तस्वीर रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

रणवीर सिंह ब्लैक शेरवानी पहने हुए दिखे, जिस पर गोल्डन वर्क था. उन्होंने इसके साथ मैचिंग शूज भी पहन रखे थे. वहीं, दीपिका पादुकोण प्लेन गोल्डेन साड़ी में नजर आयीं. इसके साथ उन्होंने फुल स्लीव्स का ब्लाउज पहना था. उनका यह लुक हेवी ज्यूलरी के साथ परफेक्टली मैच हुआ. यही नहीं, जूड़े में उन्होंने गजरा भी लगाया हुआ था. इस क्लासिक लुक में दीपिका जबरदस्त खूबसूरत नजर आ रही थीं. वहीं, उनकी मोहक मुस्कुराहट ने इस लुक पर चार चांद लगा दिये.

https://www.instagram.com/p/BqcfCGFAGVv/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

जहां यह रिसेप्शन आयोजित था, वहां भी रणवीर और दीपिका के बीच की बॉण्डिंग साफ झलकी. दोनों हाथों में हाथ डाले स्टेज तक पहुंचे. यहां रणवीर ने दीपिका का पल्लू भी संभाला और उन्हें आगे बढ़ने में मदद की. इस दौरान दीपिका के चेहरे पर स्माइल बनी रही.

https://www.instagram.com/p/BqciB_Bgjb-/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

दीपिका और रणवीर इसके बाद मुंबई में भी 28 नवंबर के ग्रैंड हयात में एक खास रिसेप्‍शन देने वाले हैं. इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के जाने माने सितारे भी शामिल होंगे. इसके लिए सभी को पर्सनलाइज्ड कार्ड भेजे गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola