करीना कपूर ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर कही यह बात...

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कहा कि वह उन महिलाओं की सराहना करती हैं जिन्होंने सामने आकर उत्पीड़न के बारे में बोलने की हिम्मत दिखाई. साथ ही कहा कि उनका मानना है कि हर किसी को कार्यस्थल पर सुरक्षित महसूस होना चाहिए. अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म उद्योग में महिलाएं सुरक्षित कार्यस्थल […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कहा कि वह उन महिलाओं की सराहना करती हैं जिन्होंने सामने आकर उत्पीड़न के बारे में बोलने की हिम्मत दिखाई. साथ ही कहा कि उनका मानना है कि हर किसी को कार्यस्थल पर सुरक्षित महसूस होना चाहिए.
अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म उद्योग में महिलाएं सुरक्षित कार्यस्थल चाहती हैं और फिलहाल उसका समाधान किया जा रहा है. करीना ने कहा, हम आज खुल कर चर्चा कर पा रहे हैं.
इतनी महिलाओं का सामने आना और बोलना दरअसल एक शुरुआत है. यह तथ्य है कि इससे पहले लोग सालों तक चुप रहे. उन्होंने कहा, आज लोग सामने आ रहे हैं और मैं सचमुच उन महिलाओं की प्रशंसा करती हूं जिनके पास सच में खड़े होने और बोलने का साहस है और यह हमें अपने कार्यस्थल को बदलने और सुरक्षा का भाव देने में मदद करेगा.
करीना ‘इश्क 104.8 एफएम’ के कार्यक्रम ‘वॉट वुमेन वान्ट’ के लॉन्च के मौके पर बोल रही थीं, जिसके लिए वह रेडियो जॉकी बनी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




