प्राथमिकी रद्द करने की श्रुति हरिहरण की याचिका पर अदालत ने सुनवाई टाली

बेंगलुरु : कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बुधवार को अभिनेत्री श्रुति हरिहरण की उस याचिका पर सुनवाई अगले हफ्ते तक टाल दी जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की है. अभिनेता अर्जुन सारजा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली श्रुति ने अपने खिलाफ साइबर अपराध पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को […]
बेंगलुरु : कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बुधवार को अभिनेत्री श्रुति हरिहरण की उस याचिका पर सुनवाई अगले हफ्ते तक टाल दी जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की है.
अभिनेता अर्जुन सारजा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली श्रुति ने अपने खिलाफ साइबर अपराध पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देने के लिए मंगलवार को अदालत का रुख किया था. उनके खिलाफ यह प्राथमिकी अभिनेता के परिवार की कंपनी राम फिल्म्स इंटरनेशनल की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी.
सारजा ने आरोप लगाया था कि श्रुति और उनके सहयोगियों ने उनकी छवि खराब करने के लिए साइबर सुविधाओं का दुरुपयोग किया. अपनी याचिका में श्रुति ने कहा कि उन्हें डराने के लिए प्राथमिकी “गढ़ी” गई. अभिनेत्री की शिकायत पर 27 अक्टूबर को सारजा के खिलाफ महिला का शील भंग करने का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




