तलाक ले रही हैं स्टॉर्मी डेनियल : वकील

Published at :24 Jul 2018 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
तलाक ले रही हैं स्टॉर्मी डेनियल : वकील

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कथित संबंधों का खुलासा करने वाली व्यस्क फिल्मों की अदाकारा स्टॉर्मी डेनियल और उनके पति ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है. डेनियल के वकील माइकल एवेनटी ने ट्विटर पर एक बयान में कहा , ‘ मेरी मुवक्किल स्टॉर्मी डेनियल और उनके पति ग्लेन […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कथित संबंधों का खुलासा करने वाली व्यस्क फिल्मों की अदाकारा स्टॉर्मी डेनियल और उनके पति ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है. डेनियल के वकील माइकल एवेनटी ने ट्विटर पर एक बयान में कहा , ‘ मेरी मुवक्किल स्टॉर्मी डेनियल और उनके पति ग्लेन ने अलग होने का फैसला किया है.’

उन्होंने लिखा , ‘‘ पिछले सप्ताह तलाक की याचिका दायर कर दी गई है। ‘ डेनियल असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड (39) ने वर्ष 2010 में ग्लेनडन क्रैन (41) से शादी की थी.

ग्लेन मेटल म्यूजिशियन और व्यस्क फिल्मों के अभिनेता हैं. डेनियल की यह तीसरी शादी थी, उन्होंने वर्ष 2011 में एक बेटी को जन्म दिया था. एवेनटी ने कहा , ‘स्टॉर्मी की बेटी उनकी प्राथमिकता रहेगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola