Race 3 और सलमान के बारे में आमिर ने कही यह अच्छी बात, जानें...!

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘रेस थ्री’ के आज रिलीज होने पर उनके दोस्त और अभिनेता आमिर खान ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह उन्हें निजी और पेशेवर दोनों तरह से पसंद करते हैं. आमिर ने रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर की ट्विटर पर तारीफ […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘रेस थ्री’ के आज रिलीज होने पर उनके दोस्त और अभिनेता आमिर खान ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह उन्हें निजी और पेशेवर दोनों तरह से पसंद करते हैं.
आमिर ने रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर की ट्विटर पर तारीफ करते हुए कहा कि वह जल्द ही अपने परिवार के साथ यह फिल्म देखेंगे.
उन्होंने ट्वीट किया, हाय सलमान, मैंने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है लेकिन मुझे यकीन है कि मैं और मेरा परिवार रेस थ्री को बहुत पसंद करने वाला है.
आपको निजी और पेशेवर दोनों तौर पर पसंद करता हूं. मुझे ट्रेलर पसंद आया. यह एक ब्लॉकबस्टर साबित होगी और सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी.
सलमान और आमिर ने बॉलीवुड में अपना सफर 80 के दशक के अंत में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ और ‘कयामत से कयामत तक’ से किया था.
दोनों ने बहुप्रशंसित कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में साथ काम किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




