एक बार फिर गुदगुदाने आ रहे हैं ''''डॉ. गुलाटी'''' सुनील ग्रोवर

मुंबई : सुनील ग्रोवर जो आखिरी बार टीवी पर ‘कपिल शर्मा शो’ में नजर आये थे, बहुत जल्द वह डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार में नजर आने वाले हैं. इस बार टीवी पर नहीं, बल्कि स्टेज पर वह लाइव ऑडियंस के बीच स्टेज परफॉर्म करेंगे. यह इवेंट 29 जून को दुबई में होना है. यह […]
मुंबई : सुनील ग्रोवर जो आखिरी बार टीवी पर ‘कपिल शर्मा शो’ में नजर आये थे, बहुत जल्द वह डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार में नजर आने वाले हैं. इस बार टीवी पर नहीं, बल्कि स्टेज पर वह लाइव ऑडियंस के बीच स्टेज परफॉर्म करेंगे. यह इवेंट 29 जून को दुबई में होना है. यह सुनील ग्रोवर के दुबई बेस्ड फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. जो ‘कपिल शर्मा शो’ के खत्म करने के बाद से उन्हें काफी मिस कर रहे हैं.
सुनील भले इन दिनों छोटे पर्दे पर एक्टिव न हों, लेकिन वह कपिल के नये शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ के शुरू होने के दौरान काफी चर्चा में रहे. कपिल के नये शो का हिस्सा न बनने पर फैंस को जवाब देते हुये उन्होंने बताया था कि उन्हें कपिल की ओर से संपर्क का इंतजार था, लेकिन उन्हें इसके लिए ऑफर नहीं किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




