मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन, अक्षय कुमार से जूनियर एनटीआर ने जताया दुख

Updated:
विज्ञापन

आशा भोसले

Asha Bhosle Died: संगीत की दुनिया की सबसे बड़ी आवाज आशा भोसले का आज 12 अप्रैल 92 साल की उम्र में निधन हो गई है. कल मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार अक्षय कुमार और जूनियर एनटीआर समेत कई सितारों ने जताया ने जताया दुख.

विज्ञापन

Asha Bhosle Died: संगीत की दुनिया की चहेती और मशहूर सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनके बेटे आनंद भोसले ने इस खबर की पुष्टि की है. आशा जी की आवाज पिछले कई सालों से हर किसी के दिल पर राज कर रही थी, उनके जाने से पूरा देश दुखी है. अब बाॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा के सितारे उनके निधन पर दुख जता रहे हैं.

विज्ञापन

अक्षय कुमार

अक्षय ने एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आशा भोसले जी के निधन से मुझे जो दुख हुआ है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. उनकी सुरीली आवाज हमेशा-हमेशा के लिए अमर रहेंगी. ओम शांति.

जेमी लीवर

यह लिखते हुए मेरा दिल भर आ रहा है. मैं हमेशा से उनकी कला की बहुत बड़ी फैन रही हूं. अपने सफर में मैं उनकी आवाज और उनके अंदाज से इतनी प्रभावित हुई कि मैं अपने आप ही उनकी नकल करने लगी. लोग मेरी मिमिक्री को बहुत पसंद करते हैं, लेकिन सच तो यही है कि पूरी दुनिया में आशा जी जैसी सिर्फ एक ही हो सकती हैं.

रवीना टंडन

रवीना टंडन भी इमोशनल होकर लिखा कि आशा जी की कमी को कभी कोई पूरा नहीं कर पाएगा.

सारा अर्जुन

सारा ने लिखा, आशा जी के निधन की खबर सुनकर मेरा दिल टूट गया है. उनकी आवाज सिर्फ संगीत नहीं थी बल्कि एक एहसास थी, जो हमेशा अमर रहेगी. हमें ऐसे मधुर गीत देने के लिए आपका शुक्रिया जो हमेशा हमारे बीच जिंदा रहेंगे. भारतीय सिनेमा ने आज एक महान लेजेंड को खो दिया है. ईश्वर आपकी आत्मा को शांति.

जूनियर एनटीआर

साउथ सिनेमा एक्टर रामा राव ने दुख जताते हुए लिखा, आशा भोसले जी के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत गहरा दुख हुआ है. उनकी जादुई आवाज दशकों तक भारतीय सिनेमा की धड़कन रही और करोड़ों दिलों को छुआ. वे अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गई हैं जो पीढ़ियों तक जीवित रहेगी और उन्हें हमेशा सम्मान और प्यार के साथ याद किया जाएगा. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम शांति.

यह भी पढ़ें: आशा भोसले का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, जानें क्या लिखा था उन्होंने

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola