सिर्फ सिंगर ही नहीं, एक्ट्रेस भी थीं Asha Bhosle, जानें उनकी फिल्म की कहानी और कहां देखें

Updated:
विज्ञापन
Asha Bhosle Movie

आशा भोसले मूवी, फोटो- इंस्टाग्राम

Asha Bhosle Movie: अपनी बेहतरीन आवाज के लिए मशहूर आशा ताई यानी आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. उन्होंने कई शानदार गाने दिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने एक फिल्म में एक्टिंग भी की है? जानें पूरी डिटेल.

विज्ञापन

Asha Bhosle Movie: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके जाने की खबर से फैंस और पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. अपने लंबे करियर में उन्होंने हजारों सुपरहिट गाने दिए, जिनमें ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ जैसे गाने आज भी सदाबहार माने जाते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शानदार गायकी के अलावा आशा भोसले एक ऐसी फिल्म में भी नजर आई हैं, जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया था. यह फिल्म ‘माई’ है, जिसमें उनका किरदार काफी खास और दिल को छू लेने वाला है. अगर आप उनकी याद में यह फिल्म देखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं फिल्म की पूरी डिटेल्स और आप इसे ऑनलाइन कहां देख सकते हैं.

‘माई’ फिल्म की कहानी और आशा भोसले का किरदार

‘माई’ साल 2013 में आई एक बेहद इमोशनल मराठी फिल्म है, जिसमें आशा भोसले ने अल्जाइमर (भूलने की बीमारी) से जूझ रही एक बुज़ुर्ग मां का किरदार निभाया है. कहानी मां-बेटी के गहरे रिश्ते पर आधारित है, जहां परिवार के बाकी लोग मां को अकेला छोड़ देते हैं, लेकिन उसकी बेटी (पद्मिनी कोल्हापुरे) हर हाल में उसका साथ निभाती है. जैसे-जैसे मां अपनी याददाश्त खोती जाती है, बेटी उसके हर पल का सहारा बनती है, कभी उसे पहचानने की कोशिश करती है, तो कभी उसकी भूलने की आदतों से टूट जाती है. यह फिल्म प्यार, त्याग और रिश्तों की सच्चाई को बहुत ही सादगी और दिल को छू लेने वाले अंदाज में दिखाती है.

‘माई’ स्टार कास्ट

‘माई’ में आशा भोसले के अलावा अनुपम खेर, पद्मिनी कोल्हापुरे, राम कपूर जैसे कलाकार नजर आए हैं.

‘माई’ को ऑनलाइन कहां देखें?

आप इस फिल्म को YouTube के Eros Universe Showtime चैनल पर मुफ्त में देख सकते हैं. वहीं, अगर आप OTT प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म Amazon Prime Video पर भी उपलब्ध है

यह भी पढ़ें: आशा भोसले के नाम दर्ज हैं ये बड़े सम्मान, गिनीज बुक से लेकर फिल्मफेयर तक रचा इतिहास

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola