भारत ही नहीं, चीन में भी सुपरस्टार हैं परफेक्शनिस्ट आमिर खान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता में नियुक्त चीनी महावाणिज्यदूत मा झानवु ने कहा है कि आमिर खान चीन में सर्वाधिक मशहूर अंतरराष्ट्रीय अभिनेता हैं और उनकी हालिया ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ देश में एक बड़ी हिट फिल्म रही है. झानवु ने यहां सोमवार शाम चीन-भारत संयुक्त कला प्रदर्शन कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि आमिर खान को चीन […]
विज्ञापन
कोलकाता : कोलकाता में नियुक्त चीनी महावाणिज्यदूत मा झानवु ने कहा है कि आमिर खान चीन में सर्वाधिक मशहूर अंतरराष्ट्रीय अभिनेता हैं और उनकी हालिया ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ देश में एक बड़ी हिट फिल्म रही है.
झानवु ने यहां सोमवार शाम चीन-भारत संयुक्त कला प्रदर्शन कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि आमिर खान को चीन में बहुत प्यार किया जाता है और सम्मान दिया जाता है.
उन्होंने कहा कि फिल्म समीक्षकों द्वारा सराही गई कई लोकप्रिय हिंदी फिल्में शंघाई फिल्म उत्सव और बीजिंग फिल्म उत्सव जैसे चीन के फिल्मोत्सव में हाल में दिखायी गई हैं.
झानवु ने कहा, यह हमारे देश में बॉलीवुड फिल्मों की अत्यधिक लोकप्रियता को दिखाता है. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड का नृत्य चीन में लोकप्रिय है.
हाल ही में एक कार्यक्रम में चीनी वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों ने ‘पद्मावत’ फिल्म के नृत्य का प्रदर्शन किया था. उन्होंने कहा कि बंगाल, ओडिशा और केरल के पारंपरिक नृत्य भी चीन में किये जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










