चीन में भारत का बिजनेस बढ़ायेंगे आमिर खान, ब्रांड एंबेसडर बनाये जाने की चर्चा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वुहान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच कल होने वाली अनौपचारिक शिखर वार्ता से पहले चीन ने आज दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए हिंदी फिल्म अभिनेता आमिर खान को ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त करने की भारत की योजनाओं से जुड़ी खबरों का स्वागत किया. चीनी […]
विज्ञापन
वुहान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच कल होने वाली अनौपचारिक शिखर वार्ता से पहले चीन ने आज दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए हिंदी फिल्म अभिनेता आमिर खान को ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त करने की भारत की योजनाओं से जुड़ी खबरों का स्वागत किया. चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनफिंग ने बीजिंग में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा , ‘‘ मैंने संबंधित खबरें देखीं. हम सबको पता है कि आमिर खान एक मशहूर भारतीय अभिनेता हैं.
बहुत सारे चीनी लोगों, जिनमें मैं भी शामिल हूं , ने उनकी फिल्म ‘ रेसलिंग ‘ ( दंगल ) देखी है. ‘ मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक वाणिज्य मंत्रालय दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने की योजना बना रहा है। आमिर की फिल्म ‘ दंगल ‘ चीन में काफी लोकप्रिय हुई थी , यहां तक कि राष्ट्रपति शी ने भी फिल्म दिखी. उनकी एक और फिल्म ‘ सीक्रेट सुपरस्टार ‘ भी चीन में काफी मशहूर हुई और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकार्ड भी तोड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










