कपिल शर्मा को मिला शिल्‍पा शिंदे का साथ, कहा- चढ़ते सूरज को सब सलाम करते हैं...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Apr 2018 6:07 PM

विज्ञापन

कपिल शर्मा पिछले काफी समय से विवादों में हैं. हाल ही में फोन पर उन्‍होंने एक पत्रकार विक्की लालवानी को गालियां दी थीं. इसके बाद उन्‍होंने पूर्व मैनेजर नीती, प्रीति और पत्रकार के खिलाफ मुंबई के ओसिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. कपिल शर्मा के इस व्‍यवहार से उनके फैंस थोड़ा नाराज हैं […]

विज्ञापन

कपिल शर्मा पिछले काफी समय से विवादों में हैं. हाल ही में फोन पर उन्‍होंने एक पत्रकार विक्की लालवानी को गालियां दी थीं. इसके बाद उन्‍होंने पूर्व मैनेजर नीती, प्रीति और पत्रकार के खिलाफ मुंबई के ओसिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. कपिल शर्मा के इस व्‍यवहार से उनके फैंस थोड़ा नाराज हैं लेकिन बिग बॉस 11 की विनर शिल्‍पा शिंदे उनके समर्थन में उतर आई हैं.

शिल्‍पा शिंदे ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा, किसी को गालियां देना जाहिर तौर पर गलत है लेकिन कपिल जरूर किसी बुरी स्थिति में रहे होंगे कि उन्‍हें ऐसा करना पड़ा. शिल्‍पा शिंदे ने कहा कि हर आर्टिस्‍ट जानता है कि विक्‍की लालवानी कितना टॉर्चर करके सवाल करते हैं.

https://www.instagram.com/p/BhUf8pOgrGv/

शिल्‍पा ने अपनी पोस्‍ट में बाकी कलाकारों से भी निवेदन किया है कि जर्नलिस्‍ट्स के बारे में अनुभव साझा करें. शिल्‍पा ने लिखा,’ जागो आर्टिस्‍ट जागो!!! कुछ तो प्रॉब्लम जरूर है वरना इतना टैलेंटिड आर्टिस्‍ट ये सब नहीं बोल/कर सकता. हम सभी इंसान है गलती किससे नहीं होती गाली कौन नहीं देता.’

उन्‍होंने आगे लिखा,’ चढ़ते सूरज को सब सलाम करते हैं. पिछला रिस्‍पेक्‍ट करके उसे माफ कर दो. सभी से विनम्र निवेदन है कि हमे उसे थोड़ा स्‍पेस देने की जरुरत है.’

बता दें कि शिल्‍पा शिंदे इनदिनों कपिल शर्मा के शो से अलग हुए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ नये शो ‘धन धना धन’ में काम कर रही हैं. यह देश का पहला क्रिकेट कॉमेडी शो बताया जा रहा है जिसमें जियो यूजर्स खुद का मनोरंजन करने के साथ-साथ पैसे भी जीत सकते हैं. टीवी शो को फिलहाल सिर्फ जियो मोबाइल की मनोरंजन सेवा पर ही दिखाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola