ePaper

TV पर अदाकारी के लिए इतने बड़े अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुए अनुपम खेर

Updated at : 04 Apr 2018 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
TV पर अदाकारी के लिए इतने बड़े अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुए अनुपम खेर

लंदन : ‘द बॉय विद द टॉपनॉट’ में अपनी भूमिका के लिए अभिनेता अनुपम खेर को ब्रिटिश एकेडमी टेलीविजन अवार्ड 2018 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में नामित किया गया है. बीबीसी पर दो साल से प्रसारित हो रहा यह कार्यक्रम पत्रकार सतनाम संघेरा के समीक्षकों द्वारा बहुप्रशंसित इसी नाम से प्रकाशित संस्मरण पर […]

विज्ञापन

लंदन : ‘द बॉय विद द टॉपनॉट’ में अपनी भूमिका के लिए अभिनेता अनुपम खेर को ब्रिटिश एकेडमी टेलीविजन अवार्ड 2018 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में नामित किया गया है.

बीबीसी पर दो साल से प्रसारित हो रहा यह कार्यक्रम पत्रकार सतनाम संघेरा के समीक्षकों द्वारा बहुप्रशंसित इसी नाम से प्रकाशित संस्मरण पर आधारित है. इस कार्यक्रम में एस धवन और दीप्ति नवल भी नजर आ रहे हैं.

धारावाहिक में लड़का पारंपरिक पंजाबी माता-पिता के साथ वोलवेरहम्पटन में बड़ा होता हुआ नजर आता है. खेर और दीप्ति नवल नायक के माता-पिता की भूमिका में हैं.

खेर के अलावा इस श्रेणी में ‘लाइन ऑफ ड्यूटी’ के लिए एड्रियन डनबर, ‘लिटिल बॉय ब्लू’ के लिए ब्रायन एफ ओबाइरने और ‘यूएसएस कैलीस्टर’ के लिए जिम्मी सिम्पसन का नाम शामिल है.

खेर ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में नामित किये जाने पर खुशी व्यक्त की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है, नामांकन के लिए धन्यवाद बाफ्टा. ‘द बॉय विद द टॉपनॉट’ के लिए मैं सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola