ePaper

''फैमिली टाइम...'' के लिए कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को किया नजरअंदाज!

Updated at : 09 Mar 2018 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
''फैमिली टाइम...'' के लिए कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को किया नजरअंदाज!

कॉमेडियन कपिल शर्मा एकबार सुर्खियों में हैं. वे जल्‍द ही कॉमेडी शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ में नजर आयेंगे. इस शो में उनकी पुरानी टीम के कुछ सदस्‍य भी दिखेंगे. लेकिन सबकी उत्‍सुकता यह जानने में भी हैं कि कपिल के पुराने शो में गुत्‍थी के किरदार से मशहूर हुए सुनील ग्रोवर इस शो […]

विज्ञापन

कॉमेडियन कपिल शर्मा एकबार सुर्खियों में हैं. वे जल्‍द ही कॉमेडी शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ में नजर आयेंगे. इस शो में उनकी पुरानी टीम के कुछ सदस्‍य भी दिखेंगे. लेकिन सबकी उत्‍सुकता यह जानने में भी हैं कि कपिल के पुराने शो में गुत्‍थी के किरदार से मशहूर हुए सुनील ग्रोवर इस शो का हिस्‍सा बनेंगे या नहीं. खबरों के अनुसार वे इस शो का हिस्‍सा नहीं होगें.

एक बातचीत के दौरान सुनील ग्रोवर ने बताया,’ नहीं, मैं इस शो में नहीं हूं और न ही मुझे इसके लिए कोई निमंत्रण मिला है.’ वहीं महिला का किरदार निभाकर प्रसिद्धि मिलने को लेकर सुनील ग्रोवर ने कहा ऐसा इसलिए है क्‍योंकि महिला की वजह से ही हम इस दुनिया में हैं.

उन्‍होंने आगे कहा,’ बिना महिला के दुनिया की कल्‍पना करना असंभव है. मैं विभिन्‍न तरीकों से महिलाओं से जुड़ा हुआ हूं इसलिए मैं खुद एक महिला बन गया हूं. मैं महिलाओं के प्रति आभार व्‍यक्‍त करता हूं. मैंने बतौर महिला ज्‍यादा प्रसिद्धि हासिल की है.

हालांकि सुनील ग्रोवर ने अपने भविष्य के प्रोजेक्‍ट्रस के बारे में‍ कुछ नहीं कहा, उन्‍होंने बताया कि अंतिम रूम देने के बाद वे इसका खुलासा करेंगे. गौरतलब है कि बीते दिनों सुनील ने कुछ स्‍टेज शोज़ किये थे.

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर भले ही अलग-अलग आगे बढ़ रहे हों, लेकिन दर्शक दोनों को एक मंच का देखना चाहते हैं. दोनों की लड़ाई के बाद कई फेमस सेलीब्रिटीज ने दोनों को मिलाने की कोशिश की थी लेकिन वे सफल नहीं हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola